Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से बदलाव के दौर से गुजर रही है. टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर अब नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं. जिसके कारण ही मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ियों की टीम में जगह नहीं बन पा रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी शमी की टीम इंडिया में वापसी नहीं हो रही है. अब उनको लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट्स सामने आई है. जिसके मुताबिक शमी का इंटरनेशनल करियर अब लगभग खत्म हो चुका है.
क्या खत्म हो गया मोहम्मद शमी का करियर?
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को टीम इंडिया ने जीता था. जिसमें मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा थे. इस टूर्नामेंट के बाद शमी को टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है. कुछ समय वो इंजरी के कारण नहीं खेले, तो वहीं उसके बाद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया. जबकि इस दौरान शमी ने बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन भी किया. आईपीएल 2026 के दौरान भी शमी का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था. वहीं शमी की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा था. जिसके बाद भी चयनकर्ता उन्हें वापस टीम में लेने को तैयार नहीं हैं. स्पोर्टस्टार की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई और टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने 15 तेज गेंदबाजों की लिस्ट तैयार है, जोकि तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले हैं. इन 15 तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी का नाम शामिल नहीं है.
ये भी पढ़ें: रोहित-विराट के लिए अब पाकिस्तान से उठी आवाज, पूर्व महान खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान
बीसीसीआई के प्लान में नहीं हैं शमी
भले ही मोहम्मद शमी फिलहाल संन्यास का फैसला नहीं ले रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई साफ है कि वो टीम इंडिया के भविष्य के प्लान का हिस्सा नहीं हैं. टीम मैनेजमेंट अब युवा तेज गेंदबाजों पर ही निवेश करने वाला है. ऐसे में शमी अब सिर्फ घरेलू क्रिकेट में भी खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं आईपीएल 2027 के दौरान भी फैंस को शमी देखने को मिल सकता है. कुछ ऐसी ही स्थिति पिछले कुछ सालों से अजिंक्य रहाणे की भी है. रहाणे संन्यास नहीं ले रहे हैं, लेकिन वो अब आगे टीम का भी हिस्सा नहीं बनने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में 230 पायदान के फायदे के साथ इस नंबर पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी! अभिषेक शर्मा को हुआ नुकसान
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
41 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines