Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या हमेशा खबरों में बने रहते हैं. आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के कारण फिलहाल वो आलोचकों के निशाने पर हैं. फैंस मुंबई इंडियंस के निराशाजनक प्रदर्शन का भी जिम्मेदार हार्दिक को ही मान रहे हैं. इसके अलावा अब उन्हें कप्तानी से भी हटाने की बात सोशल मीडिया पर चल रही है. इस बीच एक पोस्ट बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है. जिसमें हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के शादी को लेकर दावा किया जा रहा है. इस वायरल पोस्ट में डेट भी बताई गई है.
हार्दिक पांड्या क्या माहिका शर्मा से कर रहे हैं शादी
सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रही पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा 22 मई को उदयपुर में शादी करने वाले हैं. हालांकि ये पोस्ट पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. दोनों ने ही शादी को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है. जिसने ये पोस्ट किया है, वो इससे पहले भी कई अजीबोगरीब दावे कर चुका है. जो बाद में जाकर गलत साबित हुए. ऐसे में इस पोस्ट के भी गलत होने की उम्मीद है. बता दें कि हार्दिक पांड्या फिलहाल इंजरी के कारण आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल रहे. पिछले 3 मैचों से पांड्या दोबारा फिट होने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. हाल में ही वो मुंबई में अभ्यास करते हुए नजर आए थे. मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: सीएसके की हार से पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस
पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं पांड्या
जब से हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया है. उसके बाद से ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं. पांड्या का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है. हार्दिक ने हालांकि अचानक नताशा स्टेनकोविक से शादी कर ली थी. ये शादी भी नहीं चली और अब दोनों ने तलाक ले लिया है. शादी टूटने के बाद पांड्या का नाम जैस्मीन वालिया के साथ जुड़ा था. बाद में उन दोनों का ब्रेकअप हो गया. जिसके बाद से पांड्या और माहिका शर्मा साथ में है. दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं. माहिका मुंबई की टीम के साथ ट्रैवल भी कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: मिचेल मार्श ने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ा, ऑरेंज कैप की रेस में हुआ बड़ा उलटफेर
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
26 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines