Irfan Pathan: कोविड के दौरान इरफान पठान ने एक इंटरव्यू दिया था। अब 5 सालों के बाद वो इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इरफान ने इशारों-इशारों में महेंद्र सिंह धोनी पर तंज कसा था। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर विवाद हो गया। इरफान भी इस दौरान फैंस के निशाने पर आ गए। विवाद बढ़ने के बाद अब इरफान पठान ने अपना पक्ष रखा है। इसके साथ ही उन्होंने अब किसी और पर आरोप लगा दिया है।
जानें क्या बोले थे इरफान पठान
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इरफान पठान ने स्पोर्ट्स तक को इंटरव्यू दिया। जहां पर 2008 की सीबी सीरीज को याद करते हुए पठान ने कहा था कि, ‘मुझे किसी के कमरे में हुक्का लगाने या इस बारे में बात करने की आदत नहीं है। सब जानते हैं। कभी-कभी अगर आप इसके बारे में बात न करें, तो बेहतर है। एक क्रिकेटर का काम मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना होता है और मैं इसी पर ध्यान केंद्रित करता था।’ कोविड के समय का ये वीडियो अब वायरल हुआ तो फैंस 2 पक्ष में बंट गए। धोनी के फैंस ने जहां इरफान पठान को ट्रोल करना शुरू कर दिया तो वहीं हेटर्स ने माही का मजाक बनाना शुरू कर दिया।
विवादित वीडियो पर अब बोले इरफान
सोशल मीडिया पर इस पुराने वीडियो के कारण मच रहे बवाल पर अब इरफान पठान ने कहा, ‘आधे दशक पुराना वीडियो, अब बयान के संदर्भ को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हुए सामने आ रहा है। फैन वॉर? पीआर लॉबी?’ इसके अलावा एक फैन ने जब इरफान पठान से पूछा कि ‘पठान भाई वो हुकी का क्या हुआ???” जिसके जवाब में इरफान ने कहा, ‘मैं या @msdhoni साथ बैठ कर पिएंगे;)।’ पठान और धोनी एक समय बहुत अच्छे दोस्त थे, जिसके कारण भी इरफान को बहुत ज्यादा आलोचना झेलनी पड़ी है।
ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी ने बॉलीवुड और क्रिकेट के दोनों के किंग को छोड़ा पीछे, पूर्व कप्तान ने रच दिया इतिहास
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
7 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
7 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
46 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines