Irfan Pathan Strongly Oppose BCCI Decision: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम को चारों-खाने चित कर दिया है। इस कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने बीसीसीआई के एक फैसले का कड़ा विरोध जताया है। इरफान ने बीसीसीआई के फैसले से असहमति जताते हुए बड़ा बयान दे दिया है। इरफान ने कहा कि अच्छा होता अगर भारतीय क्रिकेट में ऐसा नहीं होता। चलिए आपको बताते हैं इरफान बीसीसीआई के किस फैसले से खुश नहीं हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: जीत के बाद सूर्यकुमार का पहला बयान, बताया किस फॉर्मूले ने जिताया मैच
इरफान ने किस फैसले का किया विरोध
इरफान ने कहा कि भारत के क्रिकेट कल्चर में बदलाव होता दिख रहा है। भारतीय टीम में भी तीनों फॉर्मेट के अलग-अलग कप्तान बनाए जाने लगे हैं। बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों की सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाया है। इसके अलावा टी20 सीरीज में एक बार फिर से सूर्या ही कप्तानी करते दिखेंगे। वहीं, इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भी सूर्या ही कप्तानी करते दिखेंगे। इतना ही नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में रोहित शर्मा कप्तानी करते दिखेंगे, इससे साफ है कि बीसीसीआई भी अलग फॉर्मेट अलग कप्तान की कल्चर को अपनाने लगे हैं, इरफान पठान ने इस फैसले का कड़ा विरोध जताया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ परीक्षा में पास हुए सूर्यकुमार, क्या अब विश्व कप में सौंपी जाएगी कप्तानी?
‘मैं इन चीजों को समर्थन नहीं करता हूं’
इरफान पठान ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का ऐलान हुआ है, जिसमें अलग फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान बनाए गए हैं, यह सही नहीं है। रोहित शर्मा ने वाइट बॉल क्रिकेट से दूरी बनाकर साफ कर दिया है कि वह टी20 और वनडे से दूरी बनाना चाह रहे हैं और सिर्फ टेस्ट मैच ही खेलेंगे। इस साल के शुरुआत से हार्दिक पांड्या वाइट बॉल क्रिकेट में कप्तानी संभाल रहे हैं। वहीं, 2022 की शुरुआत से ही केएल राहुल और शिखर धवन से कप्तानी कराई जा रही थी, मैं इन चीजों को समर्थन नहीं करता हूं।
संबंधित खबरें
अगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
31 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
43 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
59 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines