Irfan Pathan: भारतीय टीम के अगर सबसे बुरे दौर को याद किया जाए तो वो वनडे विश्व कप 2007 ही रहा था। जहां पर चैंपियन खिलाड़ियों से भरी टीम इंडिया लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी। बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार से टीम इंडिया को बड़ा सदमा लगा था। उस समय सभी खिलाड़ियों की बहुत ज्यादा आलोचना हुई थी। इसके अलावा उनके घरों पर पथराव भी हुए थे। उस खराब दौर को याद करते हुए पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा खुलासा किया है।
बुरी तरह से हारी थी टीम इंडिया
साल 2003 के विश्व कप में फाइनल खेलने वाली टीम इंडिया अगले संस्करण में बहुत ही बुरा खेली। बांग्लादेश और श्रीलंका से मिली हार के कारण टीम इंडिया पहले स्टेज से ही बाहर हो गई। इस शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा ट्रोल किया गया था। उस समय को याद करते हुए टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने द लल्लनटॉप से बात करते हुए कहा, ‘हम दो दिन होटल में रहे, ऐसा लगा के हम मर गए। सबको ऐसा ही लगा।’ बतौर खिलाड़ी वो पठान का पहला वनडे विश्व कप था। जहां पर उन्होंने भी बतौर खिलाड़ी निराश किया था।
कुछ महीनों बाद चैंपियन बनी थी टीम इंडिया
वनडे विश्व कप 2007 में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया ने कुछ महीनों के बाद टी20 विश्व कप 2007 में खेला था। जहां पर बतौर खिलाड़ी इरफान पठान ने शानदार प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2007 को जीतकर वनडे वर्ल्ड कप की हार को भुलाया था। पठान पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे। पठान संन्यास के बाद खुलकर बोलते हुए नजर आते हैं। जिसके कारण ही हाल में उन्हें कमेंट्री से भी हटा दिया गया था।
ये भी पढ़ें: क्या बड़े भाई यूसुफ की वजह से खत्म हुआ इरफान पठान का करियर? 2009 के न्यूजीलैंड दौरे पर किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
भारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
17 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
29 mins agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
3 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines