हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

110 मैच, 136 विकेट... आयरलैंड की अर्लीन केली ने किया संन्यास का ऐलान, 32 साल की उम्र में कहा क्रिकेट को अलविदा

Arlene Kelly Announced Retirement: आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर अर्लीन केली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने आयरलैंड के लिए 110 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 135 विकेट झटके.

विज्ञापन
आयरलैंड की स्टार ऑलराउंडर अर्लीन केली ने किया संन्यास का ऐलान (Image: AI Generated)

Arlene Kelly Announced Retirement: आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर अर्लीन केली ने अपने करियर को लेकर चौंकाने वाला फैसला किया है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड में जन्मीं अर्लीन ने आयरलैंड के लिए 110 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 135 विकेट झटके. वह टीम का अहम हिस्सा थीं और अचानक उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया.

अर्लीन केली ने लिया रिटायरमेंट

आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच 6 सितंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 114 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. यह अर्लीन केली के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला था. उन्होंने 2022 में अपना डेब्यू किया था और सिर्फ 4 साल में उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का अंत कर दिया. 32 साल की उम्र में वह क्रिकेट से दूर हो गई हैं. बताया जा रहा है कि वह न्यूजीलैंड जाकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ रहना चाहती हैं.

आयरलैंड की टीम में कैसे मिला मौका?

अर्लीन नोरा केली का जन्म 1994 में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में हुआ था. 2022 में उन्होंने न्यूजीलैंड छोड़कर आयरलैंड में मलाहाइड क्रिकेट क्लब से खेलना शुरू कर दिया. बहुत जल्दी वह अपनी छाप छोड़ने में सफल हुईं और जून 2022 में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना डेब्यू करने का मौका मिला. चार साल में उन्होंने 110 इंटरनेशनल मैच खेले और 136 विकेट लिए. 2025 में उन्हें आयरलैंड की महिला टीम की कप्तानी करने का भी मौका मिला था. वह आयरलैंड महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- श्रीलंका के बाद इंग्लैंड में भी मानव सुथार ने गेंदबाजी से बिखेरा जलवा, 7 विकेट झटक टीम को दिलाई बड़ी जीत

कैसा है अर्लीन केली का रिकॉर्ड?

अर्लीन केली ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 39 वनडे मैचों में हिस्सा लिया और 45 विकेट झटके, जिसमें 2 फोर विकेट हॉल शामिल हैं. उन्होंने वनडे में 424 रन भी बनाए हैं. बता दें कि केली ने 71 T20I मैचों में हिस्सा लिया और 91 विकेट झटके. T20I मैचों में उनका बल्ले से उतना योगदान नहीं रहा.

विज्ञापन

आयरलैंड को मिली सीरीज में हार

आयरलैंड महिला टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गई. 1 सितंबर को लीसेस्टर में हुए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. डर्बी में हुए दूसरे मैच में भी इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत अपने नाम की. 6 सितंबर को वोरसेस्टर में तीसरा वनडे मैच खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 114 रनों के बड़े अंतर से जीत अपने नाम की. इंग्लैंड ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की.

ये भी पढ़ें:- दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा, उपकप्तानी पर खड़े किए सवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola