India vs Ireland: टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। आयरलैंड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टीम की कप्तानी पॉल स्टर्लिंग करेंगे। वहीं टीम इंडिया का ऐलान पहले ही हो चुका है। आयरलैंड दौरे पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ को उपकप्तान बनाया गया है।
आयरलैंड की टीम
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, मार्क अडायर, रॉस अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, थियो वैन वोर्कोम, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।
तीन मैचों की होगी टी-20 सीरीज
बता दें कि भारत और ऑयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। जिसकी शुरुआत 18 अगस्त से होगी। जबकि दूसरा मुकाबला 20 और तीसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त को खेला जाएगा। भारत ने आयरलैंड दौरे के लिए टीम के सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है। जबकि सभी यंगस्टर को मौका दिया है। खास बात यह है कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को भी टी-20 सीरीज में मौका मिला है।
आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया
जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।
ये भी देखें: Big News: Team India पर गंभीर राजनीति के आरोप, Playing-11 पर उठे सवाल, खास खिलाड़ी को खेलने से रोका!
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines