IRE vs SL: ऑस्ट्रेलिया में जारी टी 20 वर्ल्ड कप में एक से बढ़कर एक चौके-छक्के देखने को मिल रहे हैं। आज सुपर-12 के तहत आयरलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। आयरलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए हैं। इस टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है।
होबार्ट के बेलेरिव ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका जीत की ओर अग्रसर है। कुसल मेंडिस और डिसिल्वा ने शानदार शुरुआत दिलाई। श्रीलंका 9 ओवर तक 71 रन बना चुकी है। अब उसे 66 गेंद पर 58 रनों की जरूरत है। कुसल मेंडिस 38 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के स्टाइल में एकशानदार छक्का जड़ा, जिसे देख सूर्यकुमार यादव भी खुश हो जाएंगे।
जोशुआ लिटिल को ठोका खतरनाक छक्का
दरअसल, आयरलैंड के लिए जोशुआ लिटिल तीसरा ओवर लेकर आए, उन्होंने तीसरी गेंद फेंकी तो मेंडिस ऑफ स्टंप पर गए और डीप फाइन लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया। ये शॉट सूर्यकुमार यादव की कॉपी लगा। जिसे देख गेंदबाज भी हैरान रह गया। आप भी देखिए
श्रीलंका बनाम आयरलैंड मैच का हाल
आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ। आयरलैंड के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। 20 ओवर में आयरलैंड 128 रन ही बना सकी। इस दौरान उसने अपने 8 विकेट भी खो दिए।
ऐसी रही आयरलैंड की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी आयरलैंड की टीम ने शुरूआत में ही 2 विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद पिछले मैच के हीरो रहें पॉल स्टर्लिंग ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी 9वें ओवर में आउट हो गए। वहीं पॉल के आउट होने के बाद हैरी ट्रेक्टर ने पारी को संभाला और इस स्कोर तक ले गए। उन्होंने 45 रनों की पारी खेली लेकिन उनका साथ देने वाला कोई नहीं था।
अभी पढ़ें – India Team schedule: पहले PAK को कूटा अब इस टीम की बारी, जानिए भारत का अगला मैच किसके साथ और कब?
श्रीलंका के गेंदबाजों ने किया कमाल
श्रीलंका के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही आयरलैंड पर दबाव बनाए रखा और रन नहीं दिए। श्रीलंका की तरफ से महेश ठीक्षणा ने दो विकेट लिए और वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट लिए।
आयरलैंड की प्लेइंग 11
पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल
श्रीलंका की प्लेइंग 11
धनंजया डी सिल्वा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, अशीन बंडारा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरु कुमारा, महेश तीक्षणा, बिनुरा फर्नांडो।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
39 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines