हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IRE vs SL: आयरलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, बहुत कुछ हुआ पहली बार

विज्ञापन
IRE vs SL Test

नई दिल्ली: श्रीलंका और आयरलैंड के बीच गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट में आयरलैंड की टीम ने शानदार बल्लेबाजी कर इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने डेढ़ दिन तक बल्लेबाजी की और 145.3 ओवर में 492 रन का स्कोर खड़ा किया। आयरलैंड के टेस्ट इतिहास में ये अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। खास बात यह है कि इस मैच में बहुत कुछ पहली बार हुआ। जिसके बाद आयरलैंड के टेस्ट इतिहास में एक के बाद एक रिकॉर्ड दर्ज हो गए।

दो बल्लेबाजों ने ठोके शतक, दो ने जमाई फिफ्टी 

ओपनर जेम्स मैकलम और पीजे मूर के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान एंड्रयू बलबार्नी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 रन जड़े। हालांकि वे शतक से चूक गए। वहीं पांचवें नंबर पर उतरे पॉल स्टर्लिंग ने धमाकेदार पारी खेली और 9 चौके-4 छक्के ठोक शानदार सेंचुरी जड़ी। स्टर्लिंग ने कुल 181 गेंदों में 103 रन बनाए। वहीं विकेटकीपर लॉर्कन टकर ने 10 चौके ठोक 80 रन जड़े। इसके बाद कर्टिस कैम्फर ने भी शानदार बल्लेबाजी की और शतक जमा दिया। कैम्फर ने कुल 229 गेंदों में 15 चौके-2 छक्के ठोक 111 रन जड़े। आठवें नंबर के बल्लेबाज एंडी मैक्ब्राइन ने भी 35 रन ठोके।

और पढ़िए – MI vs GT: मुंबई के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने उतरेगी गुजरात की टीम, देखें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड

पहली बार चार बल्लेबाजों का 50 प्लस स्कोर 

इस तरह इस मैच में आयरलैंड के दो बल्लेबाजों ने शतक और दो ने अर्धशतक जड़े। ऐसा पहली बार हुआ जब आयरलैंड के 4 बल्लेबाजों ने किसी मैच की एक ईनिंग में 50 प्लस का स्कोर बनाया। अब आयरलैंड के 4 बल्लेबाजों के नाम टेस्ट में शतक दर्ज हो गए हैं। जिसमें से दो इसी मैच से आए हैं। इससे पहले सिर्फ लॉर्कन टकर और केविन ओब्रियान ने ही टेस्ट में शतक जमाए थे।

विज्ञापन
और पढ़िए – 

और पढ़िए – PAK vs NZ: मार्क चैपमैन और जेम्स नीशम ने तोड़ा टी20 में 5वें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड

हालांकि अब तक आयरलैंड ने बेहद कम टेस्ट मुकाबले खेले हैं, लेकिन श्रीलंका के घर में उसने पहली ईनिंग में जिस तरह प्रदर्शन किया, उसे देख क्रिकेटप्रेमी दंग हैं। मैच की बात की जाए तो श्रीलंका ने दूसरे दिन तीसरे सेशन में 81 रन बना लिए हैं और वह 411 रन से पीछे चल रही है। मैच में बारिश के खलल के बाद फिलहाल रोक दिया गया है। चौथे विकेट के लिए 143, पांचवें और सातवें विकेट के लिए 89 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप हुई।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola