हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IRE vs IND: टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार के 5 विलेन, एक खिलाड़ी ने तो बार-बार किया है निराश

IRE vs IND: आयरलैंड और टीम इंडिया के बीच जब टी-20 सीरीज का ऐलान हुआ था. तब किसी ने भी उम्मीद नहीं थी कि आयरलैंड वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम को 34 रनों के बड़े अंतर से हरा देगी. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

IRE vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम को बेलफास्ट में खेले गए पहले मुकाबले में 34 रनों की बेहद शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसे आयरलैंड की टीम ने गलत साबित कर दिया. खासकर भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा निराश किया. इस मुकाबले में 5 भारतीय टीम के खिलाड़ी विलेन साबित हुए हैं. इनमें से एक खिलाड़ी तो बार-बार फेल हो रहा है, जिसके बाद भी टीम इंडिया में बना हुआ है. 

प्रसिद्ध कृष्णा 

वनडे और टेस्ट टीम में अपनी जगह पहले से ही पक्की कर चुके प्रसिद्ध कृष्णा की टी-20 में वापसी हुई. जिसको उन्होंने खुद ही खराब कर दिया है. कृष्णा ने 4 ओवर में 14.20 की इकॉनमी रेट से 57 रन लुटा दिए. जिसके कारण ही आयरलैंड की टीम 182 रन बनाने में सफल हो सकी. कृष्णा टी-20 इंटरनेशनल में बार-बार फेल हो रहे हैं. 

वॉशिंगटन सुंदर 

गेंदबाजी के दौरान वॉशिंगटन सुंदर ने 1 ओवर ही फेंका. जिसमें उन्होंने 19 रन लुटा दिए. उसके बाद वो बल्लेबाजी करने आए तो उसके बाद खुद को साबित करने का मौका था. सुदंर ने 12 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बनाए. पूरी पारी के दौरान सुंदर मैदान पर फंसे-फंसे हुए नजर आ रहे थे. 

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर 

कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी बहुत ज्यादा निराश किया है. अय्यर पावरप्ले में बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने सिर्फ 7 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बनाए. अय्यर के आउट होने के बाद टीम इंडिया के ऊपर दबाव बढ़ गया था. 

तिलक वर्मा 

उपकप्तान तिलक वर्मा से भी टीम इंडिया को बहुत ज्यादा उम्मीदें थी. हालांकि इस मुकाबले में उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया. तिलक वर्मा ने बहुत ही धीमी बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में सिर्फ 19 रन ही बनाए. उनकी धीमी पारी के बाद अन्य बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ गया. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, पहली बार भारत को हराकर रचा इतिहास

संजू सैमसन 

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया है. उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज 4 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए. संजू ने बहुत ही खराब शॉट खेलकर अपना विकेट पारी के सिर्फ 7वीं ही गेंद पर गंवा दिया. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IRE vs IND: हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया किस मोड़ पर हाथ से निकला मुकाबला, इस बात से हैं निराश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola