हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IRE vs IND: हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया किस मोड़ पर हाथ से निकला मुकाबला, इस बात से हैं निराश

IRE vs IND: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए बेलफास्ट में उतरी. जहां पर कमजोर मानी जा रही आयरलैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा. जिसके बारे में कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी बात की है.

विज्ञापन
Pic Credit- X

IRE vs IND: आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया जब मैदान पर उतरी, तो किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि भारत का प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहेगा. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 182 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 148 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को 34 रनों से मिली इस हार पर सवाल उठ रहे हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद इस शर्मनाक हार का कारण भी बताया है. 

कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया हार का कारण 

शर्मनाक हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार का कारण बताते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि शुरू में बॉलर अच्छी बॉलिंग कर रहे थे. उन्हें लैटरल मूवमेंट मिला और उन्होंने कुछ विकेट भी लिए, तो हमें जबरदस्त शुरुआत मिली. लेकिन बीच में, हम एग्जिक्यूशन खो बैठे. मुझे लगा कि 140 एक जबरदस्त स्कोर होता, यह देखते हुए कि हमें कितनी अच्छी शुरुआत मिली थी. लेकिन फिर भी, यहां का अनुभव बहुत अच्छा रहा. हमें इन कंडीशन में खेलने का मौका मिला, विकेट के बारे में ठीक-ठाक अंदाजा हो गया और हां एक कप्तान के तौर पर शानदार शुरुआत हुई.’ 

लंबे ब्रेक के बाद कई खिलाड़ियों के खेलने को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘हां, बिल्कुल. जो हुआ हम भूलना चाहेंगे. निश्चित रूप से इस गेम से बहुत कुछ सीखने को मिला और यह पक्का करना है कि हम अगले गेम में पूरी ताकत से उतरे. उन्हें (हर्षित राणा) शुरू में मदद मिल रही थी और शिवम उसने पहले भी अहम ओवर फेंके हैं. इसलिए मैं हमेशा उसका साथ देता हूं और मैं उसके साथ डोमेस्टिक सर्किट में भी खेला हूं. मुझे उसकी ताकत और कमजोरी पता है.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IRE vs IND: श्रेयस अय्यर की इस गलती के कारण टीम इंडिया को मिली ऐतिहासिक हार, पहली बार जीता आयरलैंड

हर्षित राणा की तारीफ में बोले कप्तान अय्यर 

तेज गेंदबाज हर्षित राणा की तारीफ करते हुए कप्तान हर्षित राणा ने कहा, ‘हर्षित राणा ने जबरदस्त बॉलिंग की. चोट से उबरकर इस लेवल पर परफॉर्म करना और इस तरह का टैलेंट दिखाना, यह बस शानदार है. मुझे लगता है कि आप किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते. आप बस आकर मैच नहीं जीत सकते. आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और यह देखना होगा कि आप उस पल में हैं. जैसा कि मैंने पहले कहा, आपको प्रेजेंट में रहना होगा और यह देखना होगा कि अगर आपको अपोनेंट को हराने का मौका मिलता है, तो हमें वह करना होगा.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, पहली बार भारत को हराकर रचा इतिहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola