नई दिल्ली: बीसीसीआई ने आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम में भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है। उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। रुतुराज गायकवाड़ को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है।
पूरी तरह से फिट हैं जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम अगस्त में आयरलैंड दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। टी-20 मैचों के लिए जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट हैं। चोट से वापसी करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को भी डबलिन में तीन मैचों के लिए टीम में चुना गया है। बुमराह ने पिछले सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है। वह पिछले दो महीनों से बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में हैं।
न्यूजीलैंड में पीठ की चोट की सर्जरी के बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपना वर्कलोड बढ़ाया है। हाल ही उन्होंने प्रैक्टि्स मैच में गेंदबाजी कर एक विकेट निकाला था। वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व वाला एनसीए स्टाफ बुमराह की प्रगति से संतुष्ट है। बुमराह ने इससे पहले पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में भारत की कप्तानी की थी।
सीनियर खिलाड़ियों को आराम
एशियाई खेलों में टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चुने गए कई खिलाड़ियों को आयरलैंड दौरे के लिए चुना गया है। आयरलैंड के खिलाफ 23 अगस्त को अंतिम T20I के ठीक एक सप्ताह बाद श्रीलंका में 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप की तैयारी के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। टीम प्रबंधन उनके श्रीलंका जाने से पहले बेंगलुरु में एक कंडीशनिंग कैंप पर विचार कर रहा है।
आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया:
जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।
https://twitter.com/BCCI/status/1686022468220121090
ये है शेड्यूल
18 अगस्त, पहला टी20 मैच
द विलेज, डबलिन
शाम के 7:30 बजे
20 अगस्त, दूसरा टी20 मैच
द विलेज, डबलिन
शाम 7:30 बजे
23 अगस्त, तीसरा टी20 मैच
द विलेज, डबलिन
शाम 7:30 बजे
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines