IRE vs IND: आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया दूसरा टी-20 मुकाबला खेलने के लिए बेलफास्ट में उतरी थी. जहां पर भी टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सभी को चौंकाते हुए टॉस जीतने के बाद बताया कि वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. कप्तान अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर के इस फैसले से फैंस बहुत ज्यादा नाराज नजर आ रहा है. हालांकि इसके फैसले के पीछे जाने का प्रयास करें तो फिलहाल 3 बड़े कारण नजर आते हैं. जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं.
पहले मैच के बाद टीम में बदलाव मुश्किल
टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को खिलाया था. जिसमें से अभिषेक ने पहले मैच में रन बनाए थे. वहीं सूंज सैमसन बुरी तरह से फेल हो गए थे. हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर सिर्फ एक मैच के बाद ही संजू सैमसन को बाहर नहीं कर सकते थे. वहीं सीरीज हारने के दबाव के कारण अभिषेक शर्मा को भी आराम नहीं दिया जा सकता था. ऐसे में कप्तान और कोच फंस गए थे.
दबाव में डेब्यू नहीं कराना चाहती थी टीम मैनेजमेंट!
28 जून को जब टीम इंडिया मैदान पर उतरी, तो बहुत ज्यादा दबाव में थी. जिसका असर दूसरे टी-20 मैच में अन्य भारतीय खिलाड़ियों पर देखने को भी मिला. भारतीय टीम मैनेजमेंट ऐसे समय में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करना चाहती थी. जिससे पहले मुकाबले में ही अगर वो फेल हो गए, उन्हें बहुत ज्यादा आलोचना का सामना नहीं करना पड़े. सूर्यवंशी वैसे भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं.
ये भी पढ़ें: बेन स्टोक्स ने किया संन्यास का ऐलान, नाइटक्लब विवाद के बाद अचानक लिया फैसला
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज है मौका
भारतीय टीम मैनेजमेंट का ऐसा मानना हो सकता है कि टीम इंडिया 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. ऐसे में टीम इंडिया वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पूरे 5 मैच खेलने को दे सकती है. जिससे सूर्यवंशी बिना दबाव के 5 मैच खेल सके. इंग्लैंड का विकेट भी बल्लेबाजों के लिए मददगार होता है. ऐसे में वहां पर डेब्यू करने का फायदा वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता था.
ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: इन 5 खिलाड़ियों ने तोड़ा टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना, स्टार प्लेयर्स का नाम है शामिल
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
2 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
24 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
34 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
40 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines