हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IRE vs IND: आयरलैंड में टीम इंडिया का 'सूपड़ा साफ', इन 5 बड़ी गलतियों ने डुबोई लुटिया!

IRE vs IND: आयरलैंड ने टीम इंडिया को दो मैचों की T20I सीरीज में हराया. भारतीय टीम की हार ने फैंस को चौंका दिया है. श्रेयस अय्यर एंड कंपनी से कुछ गलतियां हुई, जो टीम इंडिया पर भारी पड़ी.

विज्ञापन
टीम इंडिया से हुई कुछ गलतियां (Image: AI Generated)

IRE vs IND: भारतीय टीम को अपने T20I इतिहास की सबसे शर्मनाक सीरीज हार का सामना करना पड़ा. आयरलैंड ने दो मैचों की श्रृंखला में भारत को 2-0 से हरा दिया. शायद ही किसी ने सोचा होगा कि टीम इंडिया को यह सीरीज गंवानी पड़ेगी. टीम इंडिया से कुछ गलतियां हुईं, जिनकी वजह से उसका सीरीज में सूपड़ा साफ हो गया. टीम सिलेक्शन से लेकर कप्तान के प्रदर्शन तक, अलग-अलग चीजें भारतीय टीम की हार का कारण बनी. आइए टीम इंडिया की उन 5 बड़ी गलतियों के बारे में जानते हैं, जिनके कारण श्रेयस अय्यर एंड कंपनी की लुटिया डूबी.

1. वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देना

वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में हैं और ट्राई नेशन सीरीज में उन्होंने तबाही मचा दी थी. इसके बावजूद आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में उन्हें मौका नहीं दिया गया. इंग्लैंड के खिलाफ अहम सीरीज से पहले वैभव को आजमाने का अच्छा मौका था. टीम इंडिया ने इस मामले में बड़ी गलती की. उनकी अच्छी फॉर्म टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित हो सकती थी.

2. श्रेयस अय्यर का बल्ला खामोश रहना

नए T20I कप्तान श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में मात्र 13 रन बनाए. अमूमन कहा जाता है कि कप्तान अन्य खिलाड़ियों के लिए उदाहरण पेश करता है. हालांकि, आयरलैंड के खिलाफ कप्तान का बल्ला खामोश रहा. सीरीज में उनका रन नहीं बनाना बड़ी गलती रही.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- आयरलैंड से T20I सीरीज हार के बाद टीम इंडिया के नाम जुड़े 5 ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर के सिर सजा अनचाहा ताज

3. ओपनिंग पार्टनरशिप नहीं होना

T20 मैच में शुरुआती 6 ओवर काफी अहम होते हैं. पावरप्ले में ओपनर्स पर बड़े-बड़े शॉट लगाकर टीम को अच्छी शुरुआत देने का दबाव होता है. हालांकि, आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में ओपनर्स भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए और जल्दी पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

4. स्पेशलिस्ट स्पिनर की कमी

वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए. कुलदीप यादव को ड्रॉप कर दिया गया है और उनकी जगह रवि बिश्नोई टीम में हैं. विदेशी धरती पर अमूमन भारतीय लेग स्पिनर्स सफल रहते हैं. टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ स्पेशलिस्ट स्पिनर को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया और रवि बिश्नोई बाहर ही बैठे.

5. गलत टीम कॉम्बिनेशन

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम कॉम्बिनेशन सबसे बड़ी समस्या रही है. इन-फॉर्म प्रिंस यादव को पहले मैच में मौका नहीं मिल पाया. प्रसिद्ध कृष्णा उस मैच में बहुत महंगे साबित हुए. अक्षर पटेल के टीम में होने के बावजूद वॉशिंगटन सुंदर को भी शामिल किया गया, जबकि रवि बिश्नोई एक बेहतर विकल्प हो सकते थे. टीम कॉम्बिनेशन के मामले में मैनेजमेंट से गलती हुई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान समेत 8 टीमें T20 वर्ल्ड कप से बाहर, 4 देशों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह, देखें पॉइंट्स टेबल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola