IRE vs IND 1st T20I: टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में 26 जून से एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है. पहली बार भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टी20 मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. ये सीरीज कई मायनों में भारत के लिए खास हैं क्योंकि पहले ही मैच में 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है. ऐसे में अगर वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है तो संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से किसी एक का पत्ता कटना तय है. चलिए आपको बताते हैं कि पहले टी20 मैच में अगर वैभव को डेब्यू करने का मौका मिलता है तो कैसी हो सकती टीम इंडिया की प्लेइंग 11.
वैभव सूर्यवंशी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू
बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी अब टीम इंडिया की जर्सी में जल्द ही अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ सकते हैं. बेलफास्ट में होने वाले पहले टी20 मैच में उनको डेब्यू का मौका मिल सकता है. प्लेइंग 11 में उनके साथ संजू सैमसन को पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी मिल सकती है. इसके बाद नंबर 3 पर ईशान किशन खेलने के लिए उतरेंगे तो वहीं नंबर पर खुद कप्तान श्रेयस अय्यर जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे. नंबर 5 पर तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है. इसके बाद शिवम दुबे और अक्षर पटेल पारी को खत्म करने के लिए आएंगे.
क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
आयरलैंड के दौरे पर टीम इंडिया को 2 टी20 मैच खेलने हैं. दोनों ही मैच बेलफास्ट में होने वाले हैं. सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून तो वहीं दूसरा मैच 28 जून को होगा. भारतीय टीम की नजरें इस सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर रहेंगी. खासतौर से हर कोई श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर भी नजर रखेगा. तेज गेंदबाजी की कमान हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह संभालते हुए नजर आने वाले हैं तो वहीं स्पिन के लिए वरुण चक्रवर्ती पर मैनेजमेंट भरोसा दिखा सकता है.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह
ये भी पढ़िए- पूर्व क्रिकेटर ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से किया बाहर, ओपनिंग के लिए इन 2 खिलाड़ियों पर जताया भरोसा
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
12 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
17 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines