IRE vs ENG: आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच 2 मैचों के बाद इंग्लिश टीम 1-0 से सीरीज में आगे नजर आ रही थी. आयरलैंड के पास सीरीज बराबर करने का मौका था. मुकाबले में जैकब बेथेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद आयरलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 154 रन बनाए. जवाब में इंग्लिश टीम ने 4 विकेट गंवाकर 17.1 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज भी अपने नाम कर लिया.
आयरलैंड ने बनाया था सम्मानजनक स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड के लिए कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने सिर्फ 7 रन ही बनाए. उनके सलामी जोड़ीदार रॉस अडायर ने 23 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली. वहीं हैरी टैक्टर ने भी बेहद धीमी बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 28 रन ही बनाए. बेंजामिन कैलिट्ज ने अंत में 22 रन तो वहीं गैरेथ डेलानी ने 29 गेंदों में 48 रन बनाए. जिसके कारण ही आयरलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 154 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन और जेमी ओवरटन ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा आदिल रशीद ने भी 3 विकेट हासिल किया. रेहान अहमद ने भी 1 विकेट हासिल किया. हालांकि आयरलैंड की टीम ने सम्मानजनक स्कोर बनाया.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: आउट होने के बाद तिलमिलाए फखर जमान, अंपायर के फैसले पर ही उठाया सवाल
मैच के साथ ही साथ सीरीज भी जीती इंग्लिश टीम
इंग्लिश टीम जब 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत बेहद खराब मिली. विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का तो खाता भी नहीं खुला. दूसरे सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 29 रनों की बेहद अहम पारी खेली. कप्तान जैकब बेथेल ने भी 15 रन ही बनाए. जॉर्डन कॉक्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली. टॉम बैंटन ने नाबाद रहते हुए 37 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही इंग्लिश टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ सीरीज भी 2-0 से इंग्लैंड टीम के नाम हो गई.
यहां पर क्लिक करके पढ़ें भारत-पाकिस्तान मैच का लाइव ब्लॉग
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
22 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines