---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IRE vs BAN: मुशफिकुर रहीम ने लपका कमाल का कैच, अंपायर ने नहीं दिया आउट, देखें वीडियो

नई दिल्ली: आयरलैंड-बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को चेम्सफोर्ड में दूसरे वनडे के दौरान बांग्लादेश के विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम की शानदार फील्डिंग ने दिल जीत लिया। उन्होंने पॉल स्टर्लिंग को बेहतरीन कैच लपक डक पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। ये नजारा पहले ही ओवर में देखने को मिला। बाएं हाथ पर डाइव लगाकर पकड़ लिया […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आयरलैंड-बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को चेम्सफोर्ड में दूसरे वनडे के दौरान बांग्लादेश के विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम की शानदार फील्डिंग ने दिल जीत लिया। उन्होंने पॉल स्टर्लिंग को बेहतरीन कैच लपक डक पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। ये नजारा पहले ही ओवर में देखने को मिला।

बाएं हाथ पर डाइव लगाकर पकड़ लिया शानदार कैच 

हसन महमूद ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद डाली तो पॉल ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तूफानी गेंद उन्हें चकमा देते हुए विकेट के पीछे निकल गई। इधर, विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने कोई गलती नहीं की और बाएं हाथ पर डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया। हालांकि जोरदार अपील के बावजूद अंपायर ने आउट करार नहीं दिया। इसके बाद कप्तान तमीम इकबाल ने साथी खिलाड़ियों से पूछा कि आवाज आई है या नहीं। जब उन्हें संतोषजनक जवाब मिला तो उन्होंने डीआरएस ले लिया।

---विज्ञापन---

अल्ट्राएज में नजर आया स्पाइक 

थर्ड अंपायर के रिव्यू में पता चला कि बॉल बल्ले का किनारा लेते हुए पैड और बैट के बीच से होकर गुजरी है। अल्ट्राएज में स्पाइक आने के बाद पॉल को आउट करार दे दिया गया। आखिरकार वे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। महमूद ने इसके बाद दूसरे ओपनर स्टीफन डोहेनी को आउट किया। डोहेनी 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच को बारिश के चलते 45 ओवर का किया गया है। उल्लेखनीय है कि आयरलैंड की टीम को पहला मैच धुलने के बाद झटका लग चुका है। उसके वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने की संभावना खत्म हो गई है। साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

First published on: May 12, 2023 07:25 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola