---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IRE vs BAN: हैरी टेक्टर ने मचा दिया तूफान, स्टेडियम पार ठोक डाले छक्के, देखें वीडियो

नई दिल्ली: आयरलैंड के बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में जमकर तूफान मचाया। 45 ओवर के मैच में दोनों ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद टेक्टर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने ताबड़तोड़ रन बनाते हुए 113 गेंदों में 7 चौके-10 छक्के ठोक कुल 140 रन […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आयरलैंड के बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में जमकर तूफान मचाया। 45 ओवर के मैच में दोनों ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद टेक्टर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने ताबड़तोड़ रन बनाते हुए 113 गेंदों में 7 चौके-10 छक्के ठोक कुल 140 रन कूट डाले।

इस दौरान उन्होंने कई गगनचुंबी छक्के जड़े। 12वें ओवर में शोरिफुल और 20वें ओवर में ताइजुल की गेंदों पर उन्होंने इतने लंबे छक्के ठोके कि गेंद काफी देर तक हवा में उड़ती हुई स्टेडियम को पार कर गई। टेक्टर ने 94 गेंदों में 6 चौके-6 छक्के ठोक शतक जमाया। ये उनके करियर की चौथी सेंचुरी रही। वहीं उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर (140) भी बनाया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

जॉर्ज डॉकरेल और मार्क अडायर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

टेक्टर के बाद सातवें नंबर पर उतरे बल्लेबाज जॉर्ज डॉकरेल और आठवें नंबर पर आए मार्क अडायर ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। डॉकरेल ने जहां 47 गेंदों में 3 चौके-4 छक्के ठोक नाबाद 74 रन जड़े तो वहीं मार्क अडायर ने 8 गेंदों में दो छक्के ठोक नाबाद 20 रन बनाए।

आयरलैंड ने बनाया 319 रनों का स्कोर 

टेक्टर, डॉकरेल और अडायर की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत आयरलैंड ने 45 ओवर में 6 विकेट खोकर 319 रनों का स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद और शोरिफुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी की। महमूद ने 9 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट चटकाए। शोरिफुल ने 9 ओवर में 83 रन लुटाए, लेकिन दो विकेट हासिल करने में सफलता प्राप्त की। इबादत हुसैन और ताइजुल इस्लाम को एक-एक विकेट मिला।

---विज्ञापन---
First published on: May 12, 2023 09:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola