Irani Cup 2025: बीसीसीआई ने ईरानी ट्रॉफी का आयोजन किया था. जहां पर विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच अहम मुकाबला खेला गया. रणजी ट्रॉफी के शुरू होने से पहले विदर्भ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करके मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले के आखिरी दिन 2 भारतीय खिलाड़ियों के बीच मैदान पर भयंकर लड़ाई देखने को मिली है. आईपीएल के स्टार यश धुल और यश ठाकुर आपस में मैदान पर भिड़ते हुए नजर आए. जहां पर अंपायर को बीच बचाव करने उतरना पड़ा.
मैदान पर भिड़ गए यश धुल और यश ठाकुर
ईरानी ट्रॉफी के चौथी पारी में जब विदर्भ की टीम बड़ी जीत दर्ज करते हुए नजर आ रही थी. उस समय रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए यश धुल ने कमाल की बल्लेबाजी की और जीत का अंतर कम करने लगे. उस समय 92 के स्कोर पर अथर्व ताइडे ने यश ठाकुर की गेंद पर धुल का शानदार कैच पकड़ा. विकेट लेने के बाद ठाकुर बहुत ही आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेट करने लगे. जिस पर यश धुल ने रिएक्शन आया तो दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे के बहुत ही ज्यादा पास आ गए. जिसके कारण ही अंपायर को बीच बचाव में उतरना पड़ा. जिसके बाद भी यश ठाकुर को गुस्सा कम नहीं हुआ. हालांकि अंपायर के बीच में उतरने के कारण मामला कुछ देर में सुलझ गया.
ये भी पढ़ें: ईरानी कप का खिताब जीतकर विदर्भ ने रचा इतिहास, रजत पाटीदार की टीम को मिली करारी हार
मैच रेफरी ले सकते हैं बड़ा एक्शन
जिस अंदाज में दोनों खिलाड़ी लाइव मैच में भिड़े, उसे देखकर मैच रेफरी पंकज धरमानी दोनों खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन ले सकती हैं. बीसीसीआई को इन दोनों खिलाड़ियों पर एक्शन लेना पड़ सकता है. सोशल मीडिया पर भी इस लड़ाई की बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है. मुकाबले में हालांकि यश ठाकुर ने कमाल की गेंदबाजी करके अपनी टीम को जीत दिलाई. रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही मुकाबले में विदर्भ की टीम ने 5वें दिन 93 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines