नई दिल्ली: ईरानी कप के तहत शेष भारत और मध्यप्रदेश के बीच बुधवार को मुकाबला खेला जाएगा। इस बीच स्पिनर मयंक मारकंडे चोट के कारण ईरानी कप 2023 से बाहर हो गए हैं। शेष भारत (आरओआई) को उनकी चोट से बड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई ने मंगलवार को मुंबई के शम्स मुलानी को मयंक के रिप्लेसमेंट के रूप में नामित किया है।
ROI पिछले सीजन के रणजी ट्रॉफी चैंपियंस मध्य प्रदेश के खिलाफ 1-5 मार्च तक ग्वालियर के कप्तान रूप सिंह स्टेडियम में खेलेगा। बीसीसीआई ने बयान में कहा, “अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने ईरानी कप के लिए शेष भारत (आरओआई) टीम में चोटिल मयंक मारकंडे की जगह हरफनमौला शम्स मुलानी को शामिल किया है।” “मयंक मारकंडे को ट्रेनिंग के दौरान दाहिनी अंगुली में चोट लग गई और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।”
घातक ऑलराउंडर हैं शम्स मुलानी
शम्स मुलानी घातक ऑलराउंडर हैं। वह फर्स्ट क्लास के 26 मैचों में 1253 रन ठोक चुके हैं, जबकि उनके नाम 130 विकेट भी दर्ज हैं। शम्स बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। मयंक अग्रवाल आगामी ईरानी कप में शेष भारत का नेतृत्व करेंगे। इससे पहले मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान भी अंगुली की चोट के कारण बाहर हो गए थे और उनकी जगह तमिलनाडु के बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत को लिया गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सरफराज रविवार को ईडन गार्डन्स में होने वाले अभ्यास मैच से बाहर हो गए। चोट के कारण सरफराज ने एक फाइबर डाली हुई थी। उन्होंने बल्लेबाजी या फील्डिंग नहीं की।
अपडेटेड आरओआई टीम:
मयंक अग्रवाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, बाबा इंद्रजीत, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), अतीत सेठ, सौरभ कुमार, हार्विक देसाई, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, चेतन सकारिया, आकाश दीप, शम्स मुलानी, पुलकित नारंग, सुदीप कुमार घरामी।
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
22 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
43 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
57 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
4 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines