हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB के बाद बिकने की कगार पर आई राजस्थान रॉयल्स, नए खरीदार की तलाश में संजू की पुरानी IPL टीम!

Rajasthan Royals Up For Sale: हाल ही में खबर आई थी कि IPL 2025 चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बिकने वाली है. उनके मालिकों ने फैसला ले लिया है कि वो टीम को भारी कीमत पर बेचना चाहते हैं. अब खबर सामने आ रही है कि RCB एकमात्र ऐसी टीम नहीं है. उनके अलावा IPL की एक और बड़ी टीम राजस्थान रॉयल्स का नाम भी सामने आ रहा है.

विज्ञापन
बिकने की कगार पर RR!

Rajasthan Royals Up For Sale: IPL 2026 ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बिकने की खबर सामने आ रही थी. अब एक और टीम का नाम इस लिस्ट में जुड़ गया है. बताया जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स के मालिकों ने भी अब टीम को बेचने का फैसला किया है. अगले सीजन की शुरुआत से पहले अगर ये दोनों ही टीमें भारी राशि में बिक जाती हैं, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए.

बिकने की कगार पर राजस्थान रॉयल्स

LSG टीम में मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका ने बहुत बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि RCB की तरह ही राजस्थान रॉयल्स भी नए खरीदार की तलाश कर रही है. उन्होंने बताया, ‘मुझे सुनने में आया है कि एक नहीं, बल्कि दो टीमें, RCB और RR बिकने के लिए तैयार है.’

हर्ष गोयनका ने आगे कहा, ‘साफ तौर पर नजर आता है कि उन लोगों को आज के समय में टीम की भारी वैल्यूएशन पर मोटी रकम चाहिए. इसी वजह से दोनों टीमें बिकने के लिए तैयार हैं और 4-5 खरीदार भी हैं. कौन इन टीमों को खरीदने में सफल होता है. क्या उनके खरीदार वो पुणे, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु या USA से होंगे?’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- जीत से 3 रन दूर, फिर भी मैच हो गया रद्द… अंपायर के विवादित फैसले से प्लेयर्स दंग, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

RR फैंस के लिए दूसरा बड़ा झटका

संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स से अलग ही नाता था. हालांकि, IPL 2026 ऑक्शन से पहले उन्होंने RR का साथ छोड़ दिया और CSK में ट्रेड हो गए. राजस्थान रॉयल्स को बदले में रवींद्र जडेजा और सैम करन मिले लेकिन संजू सैमसन का जाना फैंस को बेहद खराब लगा.

विज्ञापन

पिछले कुछ सालों में RR के पूर्व प्लेयर्स ने ये चीज बताई है कि मौजूदा मैनेजमेंट का व्यवहार प्लेयर्स के प्रति काफी अच्छा है. आर अश्विन ने भी इस बारे में खुलकर बात की थी और बताया कि RR सबसे अच्छी मैनेजमेंट है, जिनके साथ उन्होंने काम किया. ऐसे में अगर RR बिक जाती है, तो मैनेजमेंट बदल जाएगी. ये फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:- BCCI ने जारी किया WPL 2026 का पूरा शेड्यूल, MI-RCB के बीच पहला मैच, जानें कहां होगा फाइनल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola