IPL: मुंबई इंडियंस की टीम में लसिथ मलिंगा की वापसी, संजू सैमसन को लगा बड़ा झटका

Lasith Malinga Return Mumbai Indians: मुंबई के लिए 4 IPL और दो चैंपियंस लीग खिताब जीतने वाले लसिथ मलिंगा की फिर से टीम में वापसी हो गई है।

IPL Lasith Malinga Returns to Mumbai Indians As Bowling Coach Setback to Sanju Samson Rajasthan Royals

IPL Lasith Malinga Returns to Mumbai Indians As Bowling Coach Setback to Sanju Samson Rajasthan Royals

IPL, Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस की टीम से जहां दो दिन पहले दिग्गज शेन बॉन्ड की विदाई हुई थी। वहीं शुक्रवार को सबसे ज्यादा पांच बार की चैंपियन इस फ्रेंचाइजी ने बड़ा ऐलान करते हुए लसिथ मलिंगा की वापसी की जानकारी दी। फ्रेंचाइजी द्वारा एक्स पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी गई। मलिंगा अब फ्रेंचाइजी के साथ बतौर गेंदबाजी कोच जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि कीरोन पोलार्ड पहले से ही इस टीम के बैटिंग कोच हैं।

विज्ञापन

फ्रेंचाइजी के साथ जीत चुके हैं कुल 7 खिताब

मुंबई इंडियंस के लिए यह एक अच्छी खबर भी हो सकती है। क्योंकि मलिंगा वह गेंदबाज हैं जिन्होंने बतौर खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के साथ चार आईपीएल टाइटल और दो चैंपियंस लीग के खिताब जीते हैं। इसके अलावा बतौर गेंदबाजी कोच उनके नेतृत्व में एमआई न्यूयॉर्क की टीम ने मेजर लीग का खिताब जीता था। यानी वह कुल सात बार इस फ्रेंचाइजी के लिए खिताब जीत चुके हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:- टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव, हार्दिक पांड्या की चोट से इन 2 खिलाड़ियों की लगेगी लॉटरी!

संजू सैमसन की टीम को लगा झटका

लसिथ मलिंगा इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच थे। अब वह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं तो ऐसे में संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम को बड़ा झटका लगा है। देखना होगा कि पिंक आर्मी में यह जिम्मेदारी अब किसे मिलेगी। फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम के पास एक बार फिर से उनका सबसे चमकता हुए सितारा लौट आया है।

विज्ञापन

लसिथ मलिंगा का करियर रिकॉर्ड

लसिथ मलिंगा की बात करें तो वह श्रीलंका के महान गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उनके नाम टेस्ट में 101, वनडे में 338 और टी20 इंटरनेशनल में 107 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल में मलिंगा का शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 122 मैचों में कुल 170 विकेट झटके। वह 13 साल तक बतौर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे। अब वह टीम के साथ नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ