Arpit Pandey
Read More
IPL History: आईपीएल में जितनी लड़ाई टीमों में खिताब जीतने के लिए होती है, उतना ही टशन बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच भी होता है। क्योंकि सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दिया जाता है। जिसके लिए बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त कॉम्पटीशन देखने को मिलता है। ऐसे में आईपीएल के 15 सीजन में अब तक किन खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप जीते हैं इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
आईपीएल में किसी भी टीम का बल्लेबाज अगर पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है तो उसे ऑरेंज कैप दी जाती है, 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तब यह कैप ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज शॉन मार्श ने पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए जीता था। जबकि 2022 में हुए 15वें सीजन में इस कैप पर जोश बटलर ने अपना कब्जा जमाया था। खास बात यह है इस बार भी ऑरेंज कैप के लिए तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां देखिए ऑरेंज कैप की पूरी लिस्ट।
और पढ़िए – PAK vs AFG: अरे ये क्या हुआ…नसीम शाह ने बॉल के बजाय गिल्लियों में दे मारा बल्ला, देखें वीडियो
और पढ़िए – WPL 2023: एलिमिनेटर में सोफी एक्लेस्टोन का कहर, घातक गेंद पर कप्तान हरमन को मारा बोल्ड, देखें वीडियो
आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप जीतने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद रही है। हैदराबाद के 4 बल्लेबाजों ने ऑरेंज कैप जीता है। हैदराबाद के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजंर्स बेंगलुरू के बल्लेबाजों ने भी 3-3 बार ऑरेंज कैप जीता है। इसके अलावा पंजाब किंग्स ने 2 और राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने ऑरेंज कैप का खिताब 1-1 बार जीता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।