IPL Final Host Stadium: आईपीएल 2026 का फाइनल किस मैदान पर खेला जाएगा, इसकी घोषणा बीसीसीआई की तरफ से की जा चुकी है. एक बार फिर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को इसके लिए चुना गया है. ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल की मेजबानी इस स्टेडियम को दी गई है. इससे पहले भी कई बार इस मैदान पर फाइनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल में पिछले 5 सीजन के फाइनल मुकाबले किस मैदान पर खेले गए हैं.
साल 2021 में दुबई में हुआ था फाइनल
साल 2021 में भारत में कोविड के चलते व्यवस्था अस्त व्यस्त थी. ऐसे में बीसीसीआई ने टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में किया था. उस सीजन फाइनल मुकाबला भी दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता को धूल चटाई थी और चौथा खिताब अपने नाम किया था.
2024 में चेपॉक में था फाइनल
साल 2023 में चेन्नई की टीम ने पांचवें खिताब पर कब्जा किया था. ऐसे में साल 2024 का फाइनल मुकाबला चेपॉक के मैदान पर खेला गया था. साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था. टीम के लिए ये तीसरा आईपीएल खिताब था.
3 बार हो चुका है अहमदाबाद में फाइनल
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 3 बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जा चुका है. पिछले 5 सालों में से 3 बार इस स्टेडियम में मेजबानी की जिम्मेदारी मिल चुकी है. इस बार का फाइनल भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा. इसी के साथ ये इस मैदान पर चौथा आईपीएल फाइनल होगा.
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
36 mins agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
41 mins agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
2 hrs agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines