IPL Auction 2024: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। स्टार्क ने शायद ही सोचा होगा कि वह इस इतिहास को रच पाएंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्टार्क को खरीदने के लिए बहुत बड़ी रकम दांव पर लगा दी और आखिरकार उसे अपनी टीम में शामिल कर लिया। कोलकाता ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है। यह रकम अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद मिचेल स्टार्क का रिएक्शन आया है। चलिए आपको बताते हैं कि स्टार्क ने क्या कहा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Auction Live Updates: कुमार कुशाग्र और यश दयाल पर हुई करोड़ों की बरसात
मिचेल स्टार्क ने क्या कहा
मिचेल स्टार्क ने सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में स्टार्क ने कहा कि मैं कोलकाता के लिए आईपीएल खेलने को लेकर काफी उत्सुक हूं। आईपीएल खेलने के लिए मैं और अधिक इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेलने के लिए और फैंस को रोमांचित करने के लिए काफी उत्सुक हूं। बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच स्टार्क को खरीदने की रेस लगी थी, लेकिन आखिरकार कोलकाता ने स्टार्क को बड़ा अमाउंट देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
https://twitter.com/MufaKohlii/status/1737081378339274846
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: KKR ने स्टार्क पर क्यों खेला 24.75 करोड़ का बड़ा दांव? ये हैं 3 बड़ी वजह
9 साल बाद आईपीएल में लौटे स्टार्क
मिचेल स्टार्क ने अपना आखिरी आईपीएल सीजन 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था। स्टार्क ने 2014 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू किया था। स्टार्क ने आईपीएल का आखिरी मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला था। इसके बाद स्टार्क ने आईपीएल खेलने से इनकार कर दिया। अब स्टार्क पूरे 9 साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाले हैं, ऐसे में देखने वाली बात होगी कि स्टार्क का यह सीजन कैसा रहता है। कोलकाता को उम्मीद होगी कि उन्होंने स्टार्क पर जिस आस के साथ इतना बड़ा दांव खेला है, स्टार्क उस उम्मीद पर खड़े उतरेंगे।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
4 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
4 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
5 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
7 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
7 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines