IPL 2024. आईपीएल 2024 के खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है। लगभग सभी टीमों ने खराब प्रदर्शन करने वाले अपने खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जबकि होनहार खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा है। बताया जा रहा है अगले महीने में 19 दिसंबर को नीलामी प्रक्रिया हो सकती है। इस दौरान इन 10 खिलाड़ियों के लिए सभी टीमें जी जान लगा देंगी। ये 10 खिलाड़ी इस प्रकार हैं-
काइल जैमीसन:
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन के लिए आगामी नीलामी में जबर्दस्त टकराव देखने को मिल सकती है। जैमीसन तेज गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल में अबतक कुल नौ मुकाबले खेले हैं। इस बीच उन्हें नौ पारियों में नौ सफलता हाथ लगी है। वहीं बल्लेबाजी के दौरान सात पारियों में 65 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें- गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ने के बाद फ्रेंचाइजी का आया बयान, जानें हार्दिक पांड्या की विदाई में क्या कहा
वानिंदु हसरंगा:
आरसीबी ने श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को इस बार रिलीज कर दिया है। 26 वर्षीय हसरंगा स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। ऐसे में इस बार सभी टीमों के बीच उनके लिए जोर आजमाइश होती है तो कोई चौंकने वाली बात नहीं होगी।
शाकिब अल हसन:
बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन को भी इस बार बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हसन के बारे में किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। वह शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ मध्यक्रम में उम्दा बल्लेबाजी के लिए भी मशहूर हैं। इसके अलावा उनके पास आईपीएल में भी शिरकत करने का लंबा अनुभव है।
शार्दुल ठाकुर:
आईपीएल में हमेशा से ही भारतीय खिलाड़ियों का क्रेज रहा है। अगर खिलाड़ी ऑलराउंडर हो तो उसका क्रेज और बढ़ जाता है। शार्दुल ठाकुर इस बार नीलामी में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान उन्हें अपने बेड़े में शामिल करने के लिए सभी टीमों के बीच जबर्दस्त टकराव होगी।
मिचेल स्टार्क:
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस बार आईपीएल में शिकरत करने के लिए तैयार हैं। वर्ल्ड कप 2023 में उन्हें अच्छे लय में देखा गया था। यहां उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की थी।
स्टार्क आईपीएल में भी शिरकत कर चुके हैं। यहां उन्होंने 27 मैच खेलते हुए 26 पारियों में 20.38 की औसत से 34 विकेट चटकाए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने इस बीच 7.17 की इकोनॉमी से केवल रन खर्च किए हैं। आईपीएल में स्टार्क को दोबारा शिरकत करते हुए देखने के लिए फैंस रोमांचित हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines