IPL Auction 2023: आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होना है। इसके लिए सभी अधिकारी कोच्चि पहुंच गए हैं। आईपीएल के अलगे सीजन में कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगा बिकेगा? ये सवाल हर किसी के जेहन में है। इस बीच टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ी भविष्यवाणी की है।
विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का मानना है कि सभी फ्रेंचाइजी के बीच जिम्बाब्वे (Zimbabwe Cricket team) के ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza) को खरीदने के लिए होड़ मचेगी। एक बेवसाइट को दिए इंटरव्यू में राजकुमार शर्मा ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।
RCB लगा सकती है बड़ा दांव
राज जकुमार शर्मा ने अपने बयान में साफ कहा कि अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा की काफी मांग रहने वाली है। उन्होंने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सहित अन्य टीमें ऑलराउंडर को खरीदना चाहेंगी।
दरअसल, RCB के पास ज्यादा पैसा नहीं बचा है। इस लिहाज से यह टीम ऑक्शन में एक या दो खिलाड़ियों पर ध्यान देगी। ये वह खिलाड़ी होंगे जिन्हें बेस प्राइस पर खरीदा जा सके। RCB को टी20 विशेषज्ञ की जरूरत है। यही वजह है कि ये टीम इस बार अपने पैसों का बड़ा निवेश गेंदबाज में करना चाहेगी, सिकंदर रजा टी 20 में गेंद और बल्ले दोंनों ने कमाल कर सकते हैं। यही वजह है कि RCB इस बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ने के लिए पैसों की बारिश कर सकती है।
और पढ़िए – राहुल-गिल करेंगे ओपनिंग…कोहली पर सबकी नजरें, जानें संभावित प्लेइंग 11
‘सिकंदर रजा शानदार खिलाड़ी हैं- राजकुमार शर्मा
शर्मा ने कहा कि ‘सिकंदर रजा शानदार खिलाड़ी हैं। जब गेंदबाजी की बात आती है तो उनके पास कई मिश्रण हैं। उन्होंने अकेले के दम पर जिंबाब्वे को कई मैच जिताए हैं और वो शानदार बल्लेबाज भी हैं। मुझे विश्वास है कि सभी फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बड़ी रकम खाते में रखी होगी।’
सिकंदर रजा की बेस प्राइस 50 लाख रुपए
आईपीएल 2023 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में सिकंदर रजा की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। 36 साल के इस ऑलराउंडर ने पिछले कुछ सालों में जिंबाब्वे लिए सफेद गेंद क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी दमदार प्रदर्शन किया, जहां 8 मैचों में करीब 148 के स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए और 10 विकेट लिए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
21 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines