IPL auction: मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ी बोली लगाकार खरीदा है, मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने रिटेन किया था। लेकिन मिनी ऑक्शन में उन पर करोड़ों रुपए की बरसात हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद ने मयंक को अपने खेमें में शामिल किया है।
मयंक के लिए CSK और HYD में लगी होड़
बता दें कि मयंक अग्रवाल को खरीदने के लिए चैन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होड़ लग गई, लेकिन आखिर में बाजी हैदराबाद ने मारी और उन्हें 8 करोड़ 25 लाख में खरीद लिया। मयंक अग्रवाल का वेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था, इस तरह उन्हें वेस प्राइस से 7 करोड़ 25 लाख रुपए ज्यादा मिले हैं।
और पढ़िए – IPL Auction 2023: बेस प्राइस में बिक गया वर्ल्ड चैंपियन कप्तान, हार्दिक पांड्या ने थामा हाथ
कप्तान भी बना सकती है हैदराबाद
मयंक पर इतनी बड़ी बोली लगाने के बाद इस बात की चर्चा भी तेज हो गई है कि सनराइजर्स हैदराबाद मयंक अग्रवाल को कप्तान भी बना सकती है, क्योंकि मयंक के पास आईपीएल में कप्तानी का अनुभव है, ऐसे में हैदराबाद उन्हें यह जिम्मेदारी भी सौंप सकती है, क्योंकि मयंक पर हैदराबाद ने बड़ा दाव लगाया है।
और पढ़िए – IPL Auction 2023: 13.25 करोड़ में बिका 23 साल का विस्फोटक बैटर, बोली लगाते-लगाते RR के छूटे पसीने
2012 से पंजाब से जुड़े थे मयंक अग्रवाल
बता दें मयंक अग्रवाल को आईपीएल 2022 के लिए पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में नामित किया गया था और फ्रेंचाइजी द्वारा 12 करोड़ रुपये में बरकरार रखा गया था। लेकिन कप्तान के साथ वह बेहतर बल्लेबाजी नहीं कर सके जिससे उन्होंने 13 मैचों में 16.33 की औसत से सिर्फ 196 रन बनाए। जिसके बाद उन्हें रिटेन कर दिया गया है। मयंक के पास आईपीएल का अच्छा अनुभव है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
16 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
41 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines