IPL Auction 2023: बेन स्टोक्स पर हुई करोड़ों की बारिश...धोनी के साथ बिखेरेंगे जलवा

IPL Auction 2023 Live Ben Stokes 16.25 crore Sold to CSK

IPL Auction 2023 Live Ben Stokes 16.25 crore Sold to CSK

IPL Auction 2023 Live: इंग्लैंड के तूफानी ऑलराउंडर पर मिनी ऑक्शन में पैसों की बारिश हुई है। बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। स्टोक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, ऑक्शन के दौरान स्टोक्स को खरीदने के लिए राजस्थान, आरसीबी, लखनऊ की टीम भी रेस में रहीं। लेकिन अंत में CSK ने बाजी मार ली।

विज्ञापन

हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल पर भी हुई पैसों की बारिश

  1. नीलामी के शुरुआती सेट में इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
  2. इसके बाद मयंक अग्रवाल की भी लॉटरी लगी। उन्हें सनराइजर्स ने ही 8.25 करोड़ रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा है।
  3. इसके बाद इंग्लैंड के ही सैम कुरेन ने इतिहास रच दिया है, उन्हें पर पंजाब किंग्स ने 18.50 रुपदे देकर आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई और अपने साथ जोड़ा।

और पढ़िए –  IPL Auction 2023 Live Updates: Sam Curran बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, विदेशी प्लेयर्स पर हुई पैसों की बारिश

विज्ञापन

कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लग रही

IPL Auction 2023 Live: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन के जरिए कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। नीलामी के दौरान 87 स्लॉट भरे जाएंगे।

विज्ञापन

आईपीएल 2023 में भाग लेने वाली दस टीमें

1- मुंबई इंडियंस
2- चेन्नई सुपर किंग्स
3- गुजरात टाइटंस
4- दिल्ली कैपिटल्स
5- लखनऊ सुपरजॉयंट्स
6- राजस्थान रॉयल्स
7- सनराइजर्स हैदराबाद
8- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
9- पंजाब किंग्स
10- कोलकाता नाइटराइडर्स

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ