IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स की टीम बहुत ही मजबूत नजर आ रही है. लेकिन उसके बाद भी फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पा रही थी. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी ने अपने हेड कोच हेमांग बदानी को हटा दिया है. उनकी जगह अब फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा दांव खेला है. जेएसडब्ल्यू के मालिक पार्थ जिंदल के कंट्रोल में दोबारा टीम आने के बाद अब भारतीय दिग्गज कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की फ्रेंचाइजी में एंट्री हो गई है. फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपना नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है.
सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच
दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल अब अगले 2 साल फ्रेंचाइजी को संभालने वाले हैं. उनकी टीम में एंट्री होने के बाद अब सौरव गांगुली की भी वापसी हुई है. 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने दादा को मेंटर बनाया था. इसके बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी के महिला और पुरुष टीम के क्रिकेट निदेशक की भी भूमिका निभा चुके हैं. हालांकि फ्रेंचाइजी ने पहली बार उन्हें दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का हेड कोच नियुक्त किया है.
दादा की टीम में वापसी से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भी टीम में वापसी हुई है. ऐसे में कहा जा रहा है कि ऋषभ पंत को दोबारा फ्रेंचाइजी अपना कप्तान बना सकती है. ऐसे में इस रेस में केएल राहुल पीछे छूट सकते हैं. वहीं अक्षर पटेल से कप्तानी की जिम्मेदारी छिन सकती है. दादा कप्तान के रोल में ऋषभ पंत को पसंद करते हैं. फ्रेंचाइजी के मालिक भी पंत के बहुत बड़े प्रशंसक है. जिसका भी उन्हें फायदा मिल सकता है.
बड़ी टीम ला सकते हैं सौरव गांगुली
फ्रेंचाइजी से बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद दिग्गज कप्तान रहे सौरव गांगुली ने कहा, आईपीएल में मुख्य कोच की भूमिका संभालने को लेकर उत्साहित हूं. दिल्ली कैपिटल्स टीम मेरे दिल के करीब है और इतने सालों में उसके साथ करीबी रिश्ता रहा है. मैंने टीम के मालिकों, प्रबंधन, सहयोगी स्टार और खिलाड़ियों के साथ करीब से काम किया है. हमारे पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और अतीत में हमने अच्छी क्रिकेट खेली है.’
ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना बन सकती हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, BCCI ने ही दे दिया बड़ा हिंट
फिलहाल खबरें चल रही हैं कि उनके भरोसेमंद और भारतीय दिग्गज युवराज सिंह की भी फ्रेंचाइजी में एंट्री हो सकती है. युवराज सिंह को बल्लेबाजी कोच की भूमिका सौंपी जा सकती है. रिपोर्ट्स के मानें तो अमित मिश्रा को अगला स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया जा सकता है. तेज गेंदबाजी कोच के रूप में चमिंडा वास को भी फ्रेंचाइजी अपने नाम साथ जोड़ सकती है. पूरी कोचिंग स्टाफ में दिग्गजों की ही एंट्री होने वाली है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन कर सकते हैं पहले T20I में ओपनिंग
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
43 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
57 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines