हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2027: पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज, पिछले सीजन किया था निराश

IPL 2027: पंजाब किंग्स की टीम ने पिछले सीजन कमाल की शुरुआत की थी. लेकिन टूर्नामेंट के सेकंड हाफ में टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही वो टॉप 4 में जगह नहीं बना पाई थी. ऐसे में अब पंजाब किंग्स की टीम कुछ बड़े बदलाव करना चाहेगी.

विज्ञापन
Punjab Kings की टीम 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज (Pic Credit- ANI)

IPL 2027: श्रेयस अय्यर कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बनाई थी. जिसके बाद 2026 के पहले हाफ में भी टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया था. लेकिन दूसरे हाफ में टीम ने बहुत ज्यादा निराश किया था. जिसके कारण ही वो प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी. कप्तान अय्यर और हेड कोच रिकी पोंटिंग अब टीम में कुछ बड़े बदलाव करना चाहेगी. खासकर विदेशी खिलाड़ियों को लेकर कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. पिछले सीजन में विदेशी खिलाड़ियों ने निराश किया था. 

मार्कस स्टोइनिस 

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने भी पिछले सीजन निराश किया था. स्टोइनिस को कुल 13 मैचों में खेलने का मौका मिला था. जिसमें उन्होंने 216 रन ही बनाए थे. हालांकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180 का रहा था. स्टोइनिस ने गेंदबाजी में 12.51 की बेहद खराब इकॉनमी रेट से सिर्फ 2 विकेट ही हासिल किए थे. ऐसे में मैनेजमेंट उन्हें भी अब रिलीज कर सकती है. 

नेहाल वढेरा

युवा बल्लेबाज नेहाल वढेरा पर पंजाब किंग्स की टीम बड़ा भरोसा जता रही थी. आईपीएल 2026 में उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया था. वढेरा ने पिछले सीजन 8 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 10.83 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 65 रन ही बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 114.03 का ही रहा था. इस शर्मनाक प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है. 

विज्ञापन

जेवियर बार्टलेट 

कप्तान और कोच ने पिछले सीजन जेवियर बार्टलेट पर बड़ा भरोसा जताया था. उन्हें कुल 9 मैचों में खेलने का मौका मिला था. जिसमें उन्होंने 77.60 की खराब औसत से 5 विकेट हासिल किए थे. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 11.58 की रही थी. जिसके कारण ही उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करना पड़ा था. अब जेवियर बार्टलेट को टीम रिलीज करने का भी फैसला कर सकती है. 

बेन ड्वारशुइस

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को पंजाब किंग्स की टीम ने एक मौका पिछले सीजन में दिया था. जिसमें उनके फेल होने के बाद उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. बेन ड्वारशुइस ने 1 मैच में 51 रन देकर सिर्फ 1 ही विकेट हासिल किया था. जिसके कारण ही अब उन्हें भी टीम मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान? सामने आ गया इस डेट से खास कनेक्शन

प्रवीण दुबे 

स्पिनर प्रवीण दुबे को भी कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच रिकी पोंटिंग रिलीज करने का फैसला कर सकते हैं. टीम मैनेजमेंट उनके ऊपर भरोसा नहीं जता पा रही है. जिसके कारण ही उन्हें पिछले सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका था. प्रवीण दुबे को भी फ्रेंचाइजी ऑक्शन से पहले रिलीज करने का बड़ा फैसला कर सकती है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला, नहीं हो रहा है कमबैक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola