IPL 2027: आईपीएल 2026 में जब महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेले तो सभी ने अफवाह उड़ा दी कि उन्होंने अब लीग से संन्यास ले लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने इसको लेकर लंबे समय तक चुप्पी साध रखी थी. लेकिन अब फ्रेंचाइजी ने धोनी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. जिससे इस दिग्गज के सभी फैंस बहुत ज्यादा खुश हो सकते हैं. आईपीएल 2027 में भी महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. जिसको लेकर सीएसके के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने खुलकर बोला है.
आईपीएल 2027 में खेल सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2027 को लेकर अब अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम के दिग्गज जहीर खान को फ्रेंचाइजी ने अपना नया हेड कोच बनाया है. इस ऐलान को लेकर बात करते हुए इंडियन एक्सप्रेस से सीएसके के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी एक खिलाड़ी के रूप में अगला सीजन खेलने के लिए उपलब्ध हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें अगले सीजन के लिए भी रिटेन कर सकती है.
महेंद्र सिंह धोनी को हालांकि इसके लिए अपनी फिटनेस पर काम करना होगा. जिससे वो आईपीएल 2027 में खेलते हुए नजर आ सके. धोनी ने भी कई बार ऐसा कहा है कि वो अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना चाहते हैं. ऐसे में आईपीएल 2027 में सीएसके को 5 बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी चेपॉक स्टेडियम में ही अपने आईपीएल करियर का अंत कर सकते हैं.
जहीर खान को कोच बनाने में भी है धोनी की भूमिका
भारतीय दिग्गज जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स का हेड कोच बनाने में भी महेंद्र सिंह धोनी ने अहम भूमिका निभाई है. जिसके बारे में सीएसके के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी ने ही जहीर का नाम सुझाया था और रूपा और ऋतुराज गायकवाड़ वाली क्रिकेट मैनेजमेंट टीम इस बात पर सहमत थी कि वह इस रोल के लिए सही हैं. उन्हें एमआई और एलएसजी के साथ आईपीएल में काम करने का पहले का अनुभव है और इसे देखते हुए, हमें लगा कि वह सही चॉइस हैं.’
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह को बाहर बिठाओ, आकाश चोपड़ा भारतीय टीम में चाहते हैं 2 बदलाव
इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी मेंटर की भी भूमिका निभा सकते हैं. ऐसे में उन्होंने ये भूमिका अभी से ही संभाल ली है. अब जहीर खान अपनी कोचिंग टीम को भी तैयार करेंगे. इसके अलावा अब महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ और रूपा गुरुनाथ के साथ मिलकर टीम के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार होगी.
ये भी पढ़ें: भारतीय दिग्गज जहीर खान बने चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच, फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
14 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines