IPL 2027 Mini Auction: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. क्रिकइंफो के मुताबिक इस बार खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगी. खास बात यह है कि इसी दिन भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भी खेला जाना है. हालांकि, नीलामी की तारीख और स्थान पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आधिकारिक मुहर लगना अभी बाकी है.
नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक अपनी रिटेंशन लिस्ट सौंपनी होगी. इसमें टीमों को बताना होगा कि वे किन खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखना चाहती हैं और किन्हें रिलीज करने का फैसला कर रही हैं. इसके बाद ऑक्शन से लगभग एक सप्ताह पहले फ्रेंचाइजियों को नीलामी से जुड़ी अंतिम जानकारी मिलने की उम्मीद है. इसमें खिलाड़ियों की सूची और उनकी बोली से संबंधित विवरण शामिल होंगे. इसके आधार पर टीमें अपनी रणनीति तैयार कर सकेंगी और जरूरत के हिसाब से नए खिलाड़ियों को खरीदने की योजना बनाएंगी.
अब तक दो खिलाड़ियों का हुआ ट्रेड
आईपीएल 2026 का सीजन समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर भी गतिविधियां देखने को मिली हैं. आईपीएल के नियमों के अनुसार, ट्रेड विंडो सीजन खत्म होने के करीब एक महीने बाद खुलती है और नीलामी से लगभग एक सप्ताह पहले तक जारी रहती है. इसके बाद यह विंडो नए सीजन की शुरुआत से करीब एक महीने पहले तक दोबारा खुलती है.
अब तक सामने आई दो प्रमुख ट्रेड डील में ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, टी नटराजन और जीशान अंसारी के नाम शामिल हैं. जून में लखनऊ सुपर जायंट्स से ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स में जाने और बदले में कुलदीप यादव के लखनऊ से जुड़ने की खबर सामने आई थी. वहीं, हालिया ट्रेड में दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज टी नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद भेजा, जबकि जीशान अंसारी दिल्ली की टीम से जुड़ने वाले हैं.
जीशान अंसारी अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं कर पाए हैं, इसलिए उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी माना जाता है. ट्रेड के जरिए फ्रेंचाइजियां अपनी जरूरतों के अनुसार टीम में बदलाव कर सकती हैं. ऐसे में मिनी ऑक्शन से पहले और भी खिलाड़ियों की अदला-बदली पर नजर रहेगी.
आईपीएल 2027 के शेड्यूल का इंतजार
आईपीएल 2027 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं हुई है. हालांकि, साल 2024 में बीसीसीआई ने अगले तीन सीजन के लिए संभावित समयसीमा साझा की थी, जिसके मुताबिक 2027 का टूर्नामेंट 14 मार्च से 30 मई के बीच आयोजित किया जाना था.
संबंधित खबरें
‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
13 mins agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
34 mins agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
40 mins agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
1 hr agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
1 hr agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
3 hrs agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines