हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2027: क्या केएल राहुल के कारण हार्दिक पांड्या और KKR में नहीं हुई डील? नई रिपोर्ट्स ने कर दिया हैरान

IPL 2027: आईपीएल 2026 के बाद से ही कई फ्रेंचाइजियों ने अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. जिसमें 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का नाम भी शामिल है. शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी फिलहाल अपने नए कप्तान की तलाश में लगी हुई है.

विज्ञापन
केएल राहुल और हार्दिक पांड्या के बीच फंस गई है KKR (Pic Credit- Instagram kl rahul fan page)

IPL 2027: आईपीएल 2027 की तैयारियां अभी से ही सभी फ्रेंचाइजियों ने शुरू कर दी है. अगले 2 महीनों में बीसीसीआई सभी फ्रेंचाइजियों से रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट मांग सकती है. ऐसे में फ्रेंचाइजी इस लिस्ट को सौंपने से पहले ही अपनी ज्यादातर कमियों पर काम करना चाहती है. जिसके कारण ही ट्रेड का रास्ता अपनाया जा रहा है. शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहले हार्दिक पांड्या की तरफ जा रही थी. हालांकि इस डील को केएल राहुल की एंट्री ने पूरी तरह से बिगाड़ दिया है. 

केएल राहुल ने खराब की केकेआर और पांड्या की डील 

मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रेड करना चाहती है. जिसके कारण ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम उनके पीछे भाग रही है. अजिंक्य रहाणे के संन्यास लेने के कारण फ्रेंचाइजी के पास अब कप्तान नहीं हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी पांड्या को अपनी तरफ जोड़ना चाहती थी. उनके बीच डील भी बहुत अच्छी चल रही थी, उसी बीच केएल राहुल की भी इस डील में एंट्री हुई है. 

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल भी अब दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं. ऐसे में केकेआर की टीम अब उनकी तरफ भी देख रही है. केकेआर की टीम को एक टॉप ऑर्डर में एक विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत है. राहुल इस मामले में फिट बैठते हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ट्रेड के जरिए ऋषभ पंत को अपने साथ जोड़ा है. ऐसे में उनके पास भी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद हैं. जिसके कारण ही दिल्ली की टीम भी इस ट्रेड के लिए मान सकती है. 

विज्ञापन

पांड्या की डील अब हुई और मुश्किल  

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ही आईपीएल में खेलना चाहते हैं. ऋषभ पंत की एंट्री के बाद दिल्ली कैपिटल्स में ऐसा कर पाना मुश्किल है. ऐसे में वो कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ने का फैसला कर सकते हैं. वहीं हार्दिक पांड्या की डील में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी नजर आ रही है. सीएसके की टीम भी पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है. ऐसे में पांड्या के लिए केकेआर को लड़ना पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी 31 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या को देने के बदले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से 2 अहम खिलाड़ी मांग रही है. जिसके कारण ही केकेआर की टीम केएल राहुल वाली डील के बारे में ज्यादा सोच रही है. हालांकि इन सबके बीच पांड्या के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है. अगर इसी तरह की स्थिति रही, तो पांड्या को आईपीएल 2027 में भी मुंबई के लिए ही बतौर खिलाड़ी खेलना पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान कैंप में बड़ा विवाद, किंग्स चार्ल्स से मिलने से खिलाड़ी ने किया मना!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola