IPL 2027: आईपीएल 2027 के लिए फ्रेंचाइजी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट 17 नवंबर को सामने आने वाली है. उससे पहले सभी टीमों के बीच ट्रेड को लेकर चर्चा चल रही है. सबसे ज्यादा चर्चा फिलहाल मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाली ट्रेड को लेकर हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच ट्रेड होने वाली है. पांड्या अब पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं अर्शदीप सिंह की जोड़ी अब जसप्रीत बुमराह के साथ आईपीएल में भी बन सकती है.
जल्द फाइनल होने वाला है बड़ा ट्रेड
क्रिकबज की नई रिपोर्टस के मुताबिक मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच लगभग फाइनल हो गई है. फ्रेंचाइजी अब डील फाइनल करके बीसीसीआई के पास लेटर भेज चुकी है. हालांकि अब खिलाड़ियों के बीच पैसों को लेकर बात होनी है. जिसके बाद डील पर साइन होकर इसका ऐलान हो सकता है. सोशल मीडिया के मुताबिक 72 घंटों में इस डील का आधिकारिक ऐलान भी हो सकता है. हालांकि फिलहाल दोनों ही टीमें एक-एक खिलाड़ी को ही इस ट्रेड में रख रही है.
हार्दिक पांड्या के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर आने के बाद पंजाब किंग्स की टीम को एक भारतीय तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मिल जाएगा. हालांकि इस टीम में पांड्या सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर ही खेलने वाले हैं. पंजाब किंग्स की कप्तानी आगे भी श्रेयस अय्यर ही करते हुए नजर आ रहे हैं. अय्यर मौजूदा समय में टीम इंडिया की भी टी-20 फॉर्मेट में कप्तानी कर रहे हैं. पांड्या हालांकि टीम में शामिल होने के बाद ही लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा जरूर बन सकते हैं.
मुंबई इंडियंस की टीम हो जाएगी और मजबूत
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी गेंदबाजी रही थी. मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अन्य गेंदबाजों का सपोर्ट नहीं मिल रहा था. ऐसे में अगर अर्शदीप सिंह की टीम में एंट्री हो गई, तो मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी और ज्यादा मजबूत हो जाएगी. वहीं उन्हें ट्रेंट बोल्ट को प्लेइंग 11 में नहीं खिलाना पड़ेगा. जिससे वो ऑलराउंडर के रूप में विल जैक्स को खिला पाएंगे. हालांकि मुंबई के पास तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में कॉर्बिन बॉश ही रहेंगे.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़ और सहवाग के बेटों पर टिकी निगाहें
एमआई की टीम को हालांकि इस ट्रेड के बाद एक नए कप्तान की तलाश करनी होगी. इस रेस में फिलहाल पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सबसे आगे नजर आ रहे हैं. वहीं तिलक वर्मा को टीम का नया उपकप्तान भी बनाया जा सकता है. जिससे वो आईपीएल 2028 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सके. फिलहाल मुंबई की टीम भविष्य को ध्यान में रखकर अपनी टीम को तैयार कर रही है. जिससे आईपीएल 2028 के बाद उनका दबदबा दोबारा हो सके.
ये भी पढ़ें: IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल, खेली शानदार पारी
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
12 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
13 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines