IPL 2027: सीएसके की टीम आईपीएल 2027 में धमाकेदार कमबैक करने की तैयारी कर रही है. जिसके लिए मैनेजमेंट ने बड़े फैसले करने शुरू कर दिए हैं. हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटाकर मैनेजमेंट अब नए हेड कोच की तलाश में लगा हुआ है. इसी समय फ्रेंचाइजी ने अपने स्टार खिलाड़ियों के लिए फिटनेस कैंप भी आयोजित किया है. इसमें हिस्सा लेने के लिए महेंद्र सिंह धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ भी चेन्नई पहुंचे हैं. इस बीच रविचंद्रन अश्विन ने हेड कोच के नाम पर इयोन मोर्गन का नाम सुझाया है.
रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा हिंट
चेन्नई सुपर किंग्स के अगले हेड कोच को लेकर कई नाम फिलहाल चल रहे हैं. जिसमें इंग्लैंड के मौजूदा वनडे और टी-20 कोच ब्रैंडन मैकुलम का नाम भी शामिल है. हालांकि सीएसके के पूर्व सुपरस्टार रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विनर कप्तान इयोन मोर्गन इस रेस में आगे चल रहे हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा, ‘मुझे लग रहा है कि इयोन मोर्गन आ सकते हैं… उनका नाम जोरों पर चल रहा है… शुरुआती बातचीत चल रही है, इसमें कोई शक नहीं. इसमें दो बातें हैं, इयोन मोर्गन क्या ये जिम्मेदारी सिर्फ इस साल के लिए लेंगे? या कोई और मिनी ऑक्शन में टीम बनाए और वो बाद में इस सेटअप का हिस्सा बने?’
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल इतिहास रचने की दहलीज पर, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय खिलाड़ी
लंबे समय के लिए फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं इयोन मोर्गन
इसी बारे में बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इयोन मोर्गन को लगभग 4 सालों का कॉन्ट्रैक्ट ऑफर कर सकती है. ऐसे में मोर्गन को आईपीएल 2028 के मेगा ऑक्शन में अपनी टीम बनाने का भी मौका मिलेगा. मौजूदा समय में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन और मालकिन रूपा गुरुनाथ सभी चेन्नई में मौजूद हैं. ऐसे में अगले कुछ दिनों में ही सीएसके के अगले हेड कोच के नाम का ऐलान हो सकता है. रिपोर्ट्स के मानें तो महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 के दौरान टीम के मेंटर की भूमिका में नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: हार्दिक का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या करियर का सबसे बड़ा जोखिम? ट्रेड रूम से मिनी ऑक्शन तक सस्पेंस का खेल!
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
21 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
31 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
37 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines