Indian Premier League Auction: IPL 2027 ऑक्शन के लिए BCCI ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन से कुछ महीने पहले नीलामी का आयोजन किया जाता है, जहां टीमें नए खिलाड़ियों को जोड़कर अपने स्क्वाड को मजबूत करने की कोशिश करती हैं. कुछ समय पहले खबर आई थी कि दिसंबर में IPL 2027 ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया था कि दिसंबर में कब ऑक्शन होगा. अब खुलासा हुआ है कि किस हफ्ते में नीलामी का आयोजन होगा.
IPL 2027 का ऑक्शन कब होगा?
क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2027 का ऑक्शन दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होगा. यह 2028 की मुख्य नीलामी से पहले आखिरी मिनी ऑक्शन होगा. 7 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. पिछले तीन साल से विदेशी सरजमीं पर इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी हो रही है, लेकिन इस बार भारत में ही ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:- BCCI का फैसला नहीं, अजीत अगरकर ने खुद छोड़ा चीफ सिलेक्टर का पद, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
भारत में क्यों हो रहा ऑक्शन?
कुछ दिनों पहले IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने बताया था कि इंडियन प्रीमियर लीग 2027 ऑक्शन का आयोजन भारत में होगा. तीन साल तक विदेश में नीलामी का आयोजन कराने के बाद वह भारत में इवेंट लाना चाहते हैं. बता दें कि दुबई, जेद्दाह और अबू धाबी में पिछले तीन ऑक्शन का आयोजन हुआ था. अरुण धूमल ने कहा, ‘हर साल हम भारत में इसका आयोजन कराने की कोशिश करते हैं. हालांकि, शादी के सीजन होने के कारण हमें वेन्यू नहीं मिलता है. इस बार हम भारत में ही इवेंट का आयोजन करना चाहते हैं, क्योंकि यह छोटा ऑक्शन है और उम्मीद है कि हमें वेन्यू मिल जाएगा.’
क्रिकइन्फो ने यह भी बताया कि IPL के 20 साल पूरे होने की खुशी में BCCI ने टूर्नामेंट को बड़ा बनाने का फैसला किया है.
WPL ऑक्शन की तारीख का हो चुका है ऐलान
वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 से पहले भी नीलामी का आयोजन होने वाला है. 28 अक्टूबर को WPL ऑक्शन होगा. सभी 5 टीमों को 28 सितंबर तक अपनी रिटेंशन लिस्ट देनी है, जिसके बाद प्लेयर ऑक्शन की तैयारियां शुरू होंगी. बता दें कि कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में वुमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी होगी. वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 को ध्यान में रखते हुए WPL का आयोजन थोड़ा जल्दी खत्म हो जाएगा. 14 जनवरी से इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है और 7 फरवरी को फाइनल खेला जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- भारत कब आएगी एशिया कप की दोनों ट्रॉफी? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
23 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines