IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. आरसीबी की टीम रजत पाटीदार की कप्तानी में टाइटल डिफेंड करने के लिए उतरेगी. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जो कि विराट कोहली की फॉर्म है. विराट ने आरसीबी के प्रैक्टिस मैच में एक तूफानी पारी खेल गेंदबाजों के लिए चेतावनी जारी कर दी है. उन्होंने 19 गेंदों का सामना करता हुए 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 45 रन कूटे. उन्होंने इस पारी के दौरान गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और अपना रौद्र रूप दिखाया.
विराट कोहली पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
आईपीएल 2026 में आरसीबी को अगर खिताब अपने नाम करना है तो विराट कोहली का बल्ले से दम दिखाना होगा. इस सीजन एक बार फिर से वो फिल सॉल्ट के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. उन्होंने पिछले 3 सीजन से विराट लगातार 600 से ज्यादा रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. पिछले सीजन में उन्होंने 8 अर्धशतक भी जड़े थे. उन्होंने आईपीएल के इतिहास में केवल आरसीबी की तरफ से ही मैच खेले हैं. अब तक वो टूर्नामेंट में 268 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 39.54 की औसत से 8661 रन बनाए हैं.
कई रिकॉर्ड्स पर होगी विराट की नजरें
विराट कोहली के ऊपर हर किसी की निगाहें बनी हुई हैं. 37 साल के हो चुके विराट कोहली की नजरें इस बार आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाने पर होगी. इस सीजन को टूर्नामेंट में 9 हजार रन पूरा करने के बेहद करीब खड़े हैं. अभी तक कोई भी खिलाड़ी इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया है. इसी के साथ विराट कोहली के नाम आईपीएल में 8 शतक लगा चुके हैं. ये रिकॉर्ड भी उनके नाम ही है. आरसीबी की टीम इस सीजन टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 मार्च को चिन्नास्वामी में खेलने के लिए उतरेगी. टीम इस मैच में जीत हासिल कर टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करेगी.
ये भी पढ़िए- दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम गंभीर के हक में सुनाया फैसला, डीप फेक और फर्जी वीडियो को हटाने का दिया आदेश
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
47 mins agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
3 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines