Vaibhav Sooryavanshi Records: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने वैभव सूर्यवंशी के दम पर आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच में वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया. उन्होंने 38 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 7 चौके तो वहीं 10 गगनचुंबी छक्के जड़े. इस तूफानी पारी के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.
पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन
वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, ऐसे में उन्होंने पावरप्ले में रनों का अंबार लगाया है. आईपीएल के एक सीजन में वो पावरप्ले में वो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो दूसरे नंबर वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वो नंबर 1 का मुकाम भी हासिल कर सकते हैं. साल 2016 में डेविड वॉर्नर में 467 रन बनाए थे तो वहीं वैभव के नाम इस साल 426 रन हो चुके हैं.
500 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने 500 रन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ वो ऑरेंज कैप की रेस में सबसे टॉप पर काबिज हो गए हैं. आईपीएल के एक सीजन में वो 500 से ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने महज 15 साल की उम्र में ये कारनामा अपने नाम किया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था. उन्होंने साल 2018 में ये कमाल किया था.
एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट
वैभव सूर्यवंशी इस आईपीएल सीजन में धमाकेदार अंदाज में रन बना रहे हैं. एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड भी हो गया है. इस सीजन वो 236.3 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था.
एक पारी में 10 छक्के लगाने का कारनामा
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वो 3 बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का काम कर चुके हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल का रिकॉर्ड है. उन्होंने 4 बार ये कमाल किया है.
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
आईपीएल के एक सीजन में वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने इस आईपीएल सीजन ही ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. अब उनके निशाने पर क्रिस गेल का रिकॉर्ड है. वैभव के नाम 53 छक्के हैं तो वहीं क्रिस गेल ने 59 सिक्स लगाए हैं.
ये भी पढ़िए- अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में क्यों नहीं मिला वैभव सूर्यवंशी को मौका? अजीत अगरकर ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
28 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
37 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
10 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
10 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines