हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्रिकेट के मैदान पर अंपायरिंग, वायरल वीडियो में 'डॉन-गिरी' वाला अंदाज, अनिल चौधरी की 'गोली तो चालैगी'

Anil Chaudhary: इंटरनेशनल लेवल पर अंपायरिंग करके अनिल चौधरी ने अपनी पहचान बनाई है, लेकिन लंबे समय से वो अंपायर के रूप में नहीं नजर आ रहे हैं. हाल के समय में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अब उन्होंने वायरल वीडियो में अपनी डॉन-गिरी दिखाई है. जिसके कारण ही एक बार फिर से उनकी चर्चा शुरू हो गई है.

विज्ञापन
umpire anil chaudhary

Anil Chaudhary: स्टार अंपायर अनिल चौधरी अब इंटरनेशनल मैचों में नहीं नजर आते हैं. अंपायरिंग छोड़कर वो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नजर आते हैं. जिसके कारण ही हाल के समय में उन्हें कमेंट्री करते हुए भी देखा गया है. हालांकि अब वो सिनेमा की दुनिया में घुसते हुए नजर आ रहे हैं. अब उनका एक म्यूजिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसका नाम  ‘गोली तो चालैगी’ है. इस वीडियो में चौधरी का डॉन वाला अंदाज देखने को मिल रहा है. 

अनिल चौधरी का दिखा अलग अंदाज 

इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने अब सिनेमा की दुनिया में धमाकेदार एंट्री की है. वो हरियाणवी गैंगस्टर सॉन्ग  ‘गोली तो चालैगी’ में नजर आ रहे हैं. इस गाने का निर्देशन जाने-माने फैशन डिजाइनर सुमन गुहा ने किया है. जो अब फिल्ममेकर भी बन गए हैं. जबकि नरेश झा ने एपिक फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. इस म्यूजिक वीडियो में उनके साथ रोहित खरब, चांदनी राउत और हेमेश दीक्षित भी नजर आ रहे थे. 

अंपायर अनिल चौधरी ने इस म्यूजिक वीडियो के बारे में कहा, ‘मुझे कैमरे से डर नहीं लगा क्योंकि मैं हरियाणवी में कमेंट्री करता रहता हूं. सुमन गुहा ने मुझसे बेहतरीन काम करवा लिया. मैं प्रोड्यूसर नरेश झा का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे यह अवसर दिया. शूटिंग करके बहुत मजा आया. अंपायरिंग और एक्टिंग दोनों का अपना अलग ही मज़ा है.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने संजू सैमसन से मांगा था ये स्पेशल गिफ्ट, धमाकेदार पारी देखकर बन गए फैन

सफल अंपायरों में से एक थे अनिल चौधरी 

घरेलू क्रिकेट से अपने अंपायरिंग करियर की शुरुआत करने वाले अनिल चौधरी ने इंटरनेशनल लेवल पर 12 टेस्ट मैच में अंपायर की भूमिका निभाई. इसके अलावा उन्होंने 49 वनडे और 64 टी-20आई मैचों में भी अंपायरिंग की है. वहीं महिला क्रिकेट में 1 टेस्ट और 11 वनडे मैचों में अंपायर की भूमिका निभाई. फिलहाल वो अपना खुद का यूट्यूब चैनल चला रहे हैं. इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल 2026 के दौरान वो हरियाणवी कमेंट्री करते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI: जीत के बाद संजू सैमसन के खिलाफ ICC उठाएगा सख्त कदम? हेलमेट फेंकने पर मिल सकती है सजा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola