हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs CSK : बीच मैदान इंटरनेशनल क्रिकेटरों में हुई नोंकझोंक, तिलक वर्मा से क्यों भिड़े जिमी ओवर्टन?

MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा और डेमी ओवरटन के बीच तीखी बहस-बाजी देखने को मिली. दोनों ही खिलाड़ी गर्म मिजाज में नजर आए तो सूर्यकुमार यादव को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

IPL 2026 MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हमेशा से ही खास माना जात है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी फुल एनर्जी के साथ मैदान में उतरते हैं. यही कारण है जो कि इस राइवलरी को खास बनाता है. वानखेड़े के मैदान पर हुए इस हाईवोल्टेज मुकाबले में 2 खिलाड़ियों के बीच तीखी नोंकझोंक होती हुई भी नजर आई. ये 2 खिलाड़ी सीएसके के जेमी ओवरटन और मुंबई के तिलक वर्मा थे. इस मामले में बीच बचाव करने के लिए अंपायर को आना पड़ा. आइए आपको भी बताते हैं कि पूरा मामला किया था.

बीच मैदान भिड़े तिलक-ओवरटन

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम शुरुआती विकेट गंवा चुकी थी और जीत बहुत दूर नजर आ रही थी. इसी बीच पारी के 10वें ओवर में तिलक वर्मा और तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन के बीच बहस देखने को मिली. दोनों ही खिलाड़ी इस दौरान आपस में बात करते हुए नजर आए. तिलक ने हाथ से ओरटन को कुछ इशारा भी किया. ओवरटन के ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक 2 रन चुराना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. इसी को देखते हुए तिलक ने ओवरटन को कुछ कहा तो जवाब में उन्होंने भी कुछ कहा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सूर्यकुमार यादव को करना पड़ा बीच-बचाव

इन दोनों की बहस का बीच बचाव दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार यादव को करना पड़ा. दोनों की बहस को बढ़ता देख सूर्यकुमार सीनियर खिलाड़ी के तौर पर बीच बचाव करने पहुंचे. उन्होंने तिलक वर्मा को शांत कराया तो वहीं बाद में जेमी ओवरटन से भी बात करते हुए नजर आए. मुंबई के लिए पिछले मैच में शतक जड़ने वाले तिलक वर्मा इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने 29 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली और अकील हुसैन का शिकार बने. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 104 रन बनाकर ही ढेर हो गई.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- बांग्लादेश ने पाकिस्तान के मुंह पर जड़ा करारा ‘तमाचा’, इस खिलाड़ी को PSL 2026 में खेलने की नहीं दी अनुमति

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola