IPL 2026: काव्या मारन की टीम ने आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करके प्लेऑफ तक का सफर तय किया था. एलिमिनेटर में टीम को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बुरी तरह से हरा दिया था. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टूर्नामेंट खत्म होने के बाद पीछे मुड़कर देखेगी, तो उन्हें ऑक्शन के दौरान हुई एक गलती का अहसास हुआ होगा. फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में बड़ी रकम खर्च करके एक खिलाड़ी को खरीदा था. जिन्होंने एक रन बनाने के लिए सीजन 19 में 86.66 लाख रुपये लिए हैं.
IPL 2026 में इस खिलाड़ी ने किया निराश
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में इंग्लिश खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ रुपये में खरीदा था. फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2026 के दौरान प्लेइंग 11 में भी मौका दिया, लेकिन उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया. लिविंगस्टोन ने 2 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 25 गेंदों में सिर्फ 15 रन ही बनाए. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेला था. अब अगर उनके एक रन की कीमत देखें तो वो 86.66 लाख रुपये की है. इस आंकड़े को देखें, तो हैदराबाद की टीम उन्हें आईपीएल 2027 से पहले रिलीज करने का फैसला कर सकती है. लिविंगस्टोन अब तक आईपीएल में बतौर बल्लेबाज खुद को साबित नहीं पाए हैं. जिसके कारण ही वो प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए भी जूझ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 चैंपियन बनने के अगले दिन RCB के स्टार खिलाड़ी पर लगा बैन, BCCI ने लिया बड़ा एक्शन
बार-बार रिलीज हो रहे हैं लियाम लिविंगस्टोन
पंजाब किंग्स के साथ लियाम लिविंगस्टोन ने आईपीएल में लंबे समय तक खेला. हालांकि वहां पर भी निराशाजनक प्रदर्शन के कारण उन्हें रिलीज कर दिया गया था. जिसके बाद वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का भी हिस्सा बने थे. वहां पर भी लियाम ने कुछ मैचों में अच्छा किया, लेकिन उसके बाद लगातार फेल हो गए. हालांकि उसके बाद भी आईपीएल 2027 के ऑक्शन में उन्हें खरीददार मिल सकता है. फिलहाल आईपीएल में कई ऐसी टीमें नजर आ रही हैं, जिन्हें मैच फिनिशर की तलाश है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 ने खत्म की टीम इंडिया की सबसे बड़ी परेशानी, अब बीसीसीआई पर टिकी हैं नजरें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines