हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 से पहले चला ईशान-अभिषेक का चला बल्ला, गेंदबाजों में अभी से पैदा किया डर!

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले सभी फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारी में लगी हुई है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पर भी सभी की नजरें रहने वाली है. इस टीम में कई आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. लीग शुरू होने से पहले ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजा है.

विज्ञापन
ishan kishan and abhishek sharma ipl

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जानी जाती है. इस टीम के पास ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे बड़े बल्लेबाज शामिल हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन करके आ रहे हैं. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में दोनों को बड़ी जिम्मेदारी भी मिल चुकी है. ऐसे में लीग शुरू होने से पहले इन दोनों का बल्ला चल रहा है. जिससे गेंदबाजों में अभी से ही डर पैदा हो रहा है. 

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का चला बल्ला 

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन लंबे समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही है. जिसमें किशन ने गेंदबाजों के खिलाफ अटैक करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में ही 72 रन बना डाले. इस दौरान उन्होंने मैदान के चारों तरफ छक्के-चौकों की बारिश कर दी. किशन पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आए. सिर्फ ईशान किशन ही नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा का बल्ला भी रनों की बारिश कर रहा है. उन्होंने 42 गेंदों में 94 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. इस दौरान वो सिर्फ 6 रनों से शतक बनाने से चूक गए. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में मिली फॉर्म को जारी रखना चाहते है.  

ये भी पढ़ें: अभिषेक नायर ने बताया कौन लेगा टीम में आंद्रे रसेल की जगह, KKR के कोच ने दिया 3 नाम

विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों को मिली है बड़ी जिम्मेदारी 

दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस इंजरी के कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेलने वाले हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को अपना कप्तान बनाया है. वहीं अभिषेक शर्मा को उपकप्तानी सौंपी गई है. ऐसे में आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में किशन ही हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. हैदराबाद की टीम अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर ये दोनों खिलाड़ी अपनी इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं नजरें, खुद को एक बार फिर करना होगा साबित

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola