RR vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच शानदार मुकाबला खेला गया. जहां पर रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए थे. जवाब में वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 18वें ओवर में ही 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत का चौका लगा दिया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पार किया था 200 रनों का आंकड़ा
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. फिल साल्ट पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट गए. वहीं देवदत्त पडिक्कल ने भी 14 रन ही बनाए. विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 16 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली. कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे.
क्रुणाल पांड्या और जीतेश शर्मा बुरी तरह से फेल हो गए. अंत में रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए तो वहीं इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में अब तक क्यों नहीं हो पाए शामिल?
राजस्थान की जीत के हीरो बने वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. यशस्वी जायसवाल सिर्फ 13 रनों पर ही पवेलियन लौट गए. जिसके बाद ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 300 की स्ट्राइक रेट से 78 रन ठोक दिए. जिसमें 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. ध्रुव जुरेल ने भी 43 गेंदों में नाबाद 81 रनों की शानदार पारी खेली. हेटमायर और पराग जल्दी पवेलियन लौटे. अंत में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी 24 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 18वें ओवर में 6 विकेट से जीत दिला दिया. आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: IPL के लिए अपने देश से बगावत पड़ी भारी, RCB के इस स्टार गेंदबाज को मांगनी पड़ी माफी
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines