RR vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है. आरसीबी की टीम ने 201 रन बनाए तो वहीं जवाब में 18वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव कर दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस हार से टेबल में पंजाब किंग्स की टीम को बड़ा फायदा हुआ है.  

राजस्थान रॉयल्स की टीम का पॉइंट्स टेबल में दिखा दबदबा 

आरसीबी के खिलाफ इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत का चौका लगा दिया है. जिसके कारण ही टीम अब 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर नजर आ रही है. वहीं आरसीबी इस हार के कारण अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है. पंजाब किंग्स की टीम अब टेबल में 5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर नजर आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम चौथे स्थान पर तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 5वें नंबर पर नजर आ रही है. 

---विज्ञापन---

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10वें स्थान पर बनी हुई है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की भी 9वें नंबर पर ही नजर आ रही है. मुंबई इंडियंस की टीम 8वें स्थान पर है. इन तीनों टीमों ने मिलकर 18 में से 13 सीजन जीते हैं. हालांकि इस सीजन में इनका प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा है. गुजरात टाइटंस की टीम 7वें नंबर पर तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम छठे पायदान पर बनी हुई है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RR vs RCB: वैभव-जुरेल के तूफान में उड़ गई आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका

यहां देखें RR vs RCB मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

स्थानटीममैचजीतेहारेटाईअंकनेट रन रेट
1RR44008+2.055
2PBKS32015+0.637
3RCB32104+1.231
4DC32104+0.811
5LSG32104-0.359
6SRH31202+0.275
7GT31202-0.270
8MI31202-0.715
9KKR40311-1.315
10CSK30300-2.517

ये भी पढ़ें: IPL के लिए अपने देश से बगावत पड़ी भारी, RCB के इस स्टार गेंदबाज को मांगनी पड़ी माफी