IPL 2026: आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सीजन 19 के शुरू होने से पहले ही नया मालिक मिल गया है. फ्रेंचाइजी नए सीजन के शुरू होने से पहले ही बिक गई है. आरसीबी की टीम को 4 कंपनियों ने मिलकर खरीदा है. जिसमें आदित्य बिरला ग्रुप (एबीजी), टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप (टीओआई), बोल्ट वेंचर्स (बोल्ट) और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी (बीएक्सपीई, ब्लैकस्टोन) का नाम शामिल है. आरसीबी को सबसे बड़ी डील मिल गई है.
आरसीबी की टीम को मिला नया मालिक
क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को आदित्य बिरला ग्रुप (एबीजी), टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप (टीओआई), बोल्ट वेंचर्स (बोल्ट) और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी (बीएक्सपीई, ब्लैकस्टोन) ने मिलकर खरीद लिया है. उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की कीमत 16,706 करोड़ की लगाई है. उन्होंने यूके-डियाजियो पीएलसी की सहायक कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) से 100 प्रतिशत शेयर खरीद लिया है. इस डील में आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों ही टीम शामिल है.
आरसीबी की टीम आईपीएल 2008 के समय 446 करोड़ रुपये में बिकी थी. वहीं आज उनकी कीमत बढ़कर 16,706 करोड़ की हो गई है. आदित्य बिरला ग्रुप के डायरेक्टर आर्यमन विक्रम बिरला इस टीम के चेयरमैन होंगे. वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन की भूमिका में होंगे. इस ग्रुप में बोल्ट वेंचर्स के डेविड ब्लिट्जर और बीएक्सपीई के सीईओ विरल पटेल भी होंगे. ये सभी मिलकर आरसीबी से जुड़े फैसले लेंगे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले बिक गई राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी! जानें किसने 15 हजार करोड़ में खरीदी टीम
आर्यमन बिरला ने टीम को लेकर दिया बड़ा बयान
भले ही इस डील हो गई है, लेकिन आईपीएल 2026 में मौजूदा मालिक ही टीम को चलाने वाले हैं. आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद आर्यमन बिरला इस फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. टीम के चेयरमैन बनने के बाद आर्यमन बिरला ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, ‘हमारे लिए ये सम्मान की बात है. हम इस पार्टनरशिप के जरिए अगले चरण में आरसीबी की टीम को आगे बढ़ाएंगे. हम मैदान पर बोल्ड अंदाज में ही खेलते रहेंगे. फैंस आरसीबी को खास बनाते हैं.’
ये भी पढ़ें: विराट कोहली के पैर छूना चाहता है पंजाब किंग्स का ये खिलाड़ी, IPL 2026 से पहले जीत लिया फैंस का दिल
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines