Rohit Sharma Incredible Comeback: IPL 2026 की शुरुआत रोहित शर्मा के लिए धमाकेदार रही. मुंबई इंडियंस का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हुआ. 70 दिनों बाद रोहित ने मैदान पर वापसी की और अपने पुराने टच में नजर आए. उन्होंने आते ही बड़े-बड़े शॉट लगाए और कुल 12 बाउंड्री के साथ 78 रन की तूफानी पारी खेली. मुंबई इंडियंस के सामने 221 रन का लक्ष्य था और रोहित की इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने मुंबई इंडियंस की जीत की राह आसान कर दी.
रोहित शर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी
जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा आखिरी बार खेलते हुए नजर आए थे. इसके बाद से वो क्रिकेट के मैदान से दूर थे. रोहित लगातार ट्रेनिंग कर रहे थे लेकिन उन्हें मैच खेले 70 दिन हो गए थे. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टूर्नामेंट का दूसरा मैच खेला गया. रोहित शर्मा अपने पार्टनर रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर 221 रन का बड़ा लक्ष्य चेज करने उतरे.
रोहित शर्मा शुरुआत से अच्छे टच में नजर आए. उन्होंने चौके-छक्कों की जमकर बारिश की. उन्होंने 38 गेंदों में 78 रन की धुआंधार पारी खेली, जिसमें कुल 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे. रोहित की इस 205.26 के स्ट्राइक रेट की पारी ने मुंबई इंडियंस के लिए रन चेज आसान कर दिया. उन्हें रयान रिकेल्टन का भी बढ़िया तरह से साथ मिला, जिन्होंने 43 गेंदों में 81 रन जड़ दिए.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का 14 सालों का सूखा, रोहित-रिकेल्टन की पारी ने KKR पर दिलाई ऐतिहासिक जीत
मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास
मुंबई इंडियंस ने अपने IPL इतिहास में कभी भी 220 से अधिक का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज नहीं किया था. आखिरकार IPL 2026 की शुरुआत में MI ने ऐतिहासिक कारनामा कर दिया और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट रहते हुए 221 रनों का लक्ष्य चेज कर लिया. सिर्फ इतना ही नहीं, मुंबई इंडियंस ने पिछले 14 साल से कभी भी IPL का पहला मैच नहीं जीता था. आखिर उन्होंने सालों का सूखा खत्म करते हुए टूर्नामेंट के पहले मैच में जीत अपने नाम की.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में किस ग्रुप में है कौन सी टीम? जानिए क्यों एक ही बार हो रहा CSK vs RCB मैच
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
22 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines