Riyan Parag Press Conference: भारतीय ऑल-राउंडर रियान पराग ने आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का कैप्टन बनने के बाद एक स्पेशल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बच्चों के सवालों के जवाब दिए. फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपकमिंग सीज़न के लिए अपना नया कप्तान बनाया. ऑफिशियल अनाउंसमेंट से 5 दिन पहले मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. रियान पराग मीडिया के सामने आए, जिसमें छोटे बच्चे और बच्चियां शामिल थे, जिन्होंने उनसे कई तरह के सवाल पूछे.
कप्तानी मुश्किल तो नहीं?
पहला सवाल ये था कि क्या कप्तानी होमवर्क से ज्यादा मुश्किल है. रियान ने जवाब दिया कि ये बराबर है. उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ सालों तक अपनी घरेलू टीम, असम को लीड किया है, लेकिन ये भी कहा कि आईपीएल में लीड करना एक अलग चुनौती होगी और वो इसके लिए बेकरार हैं.
यह भी पढ़ें- क्रिकेट एंकर, मॉडल या हिरोइन? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिखेर रही हैं हुस्न का जादू, उनकी एक नजर बना देगी दीवाना
क्या कभी देखा था ऐसा ख्वाब?
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि वो लीड करेंगे, तो आरआर के कप्तान ने कहा कि जब उन्होंने आईपीएल खेलना शुरू किया था, तब से ही उनका टीम की कप्तानी करने का सपना था. उन्होंने कहा, ‘जब मैंने आईपीएल खेलना शुरू किया, तो मेरा हमेशा से यही मकसद था कि मैं टीम को लीड करूं और मैं कभी साइड बदलना नहीं चाहता था. अब जब मैं इस पोजीशन में हूं, तो मैं सच में कह सकता हूं कि मैंने इसका सपना देखा था.’
RR के शुक्रगुजार
फ्रैंचाइज़ी का कैप्टन अनाउंस होने के बाद उन्हें कैसा लग रहा है, इस पर उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले, बहुत शुक्रगुजार हूं. मैं 7 साल से इस फ्रेंचाइजी के साथ हूं. इस स्टेज तक पहुंचना जहां मैंने 18 साल के बच्चे के तौर पर शुरुआत की थी, और अब मैं 24 साल का हूं, टीम की कप्तानी कर रहा हूं, येबहुत हंबलिंग है. मैं समझता हूं कि वे इस टीम को लीड करने की मेरी काबिलियत पर भरोसा कर रहे हैं, लेकिन इस पूरे सफर के लिए, मैं बहुत शुक्रगुजार हूं और यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि ये कहां तक जाता है.
आलोचना पर रिएक्शन
जब लोग उनके बारे में बातें करते हैं तो वह कैसे रिएक्ट करते हैं, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने शुरुआत की थी तो वो हमेशा लोगों की सुनते थे, लेकिन अब वह दूसरों की नहीं सुनते और अपनी तैयारी पर भरोसा करते हैं. जब टीम में उनके सबसे अच्छे दोस्त के बारे में पूछा गया, तो रियान पराग ने ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल का नाम लिया.
यह भी पढ़ें- मैच से पहले धोए बर्तन, विदेश में सड़क पर बिताया वक्त! लाचार पाकिस्तानी कप्तान ने सुनाई टीम से धोखे की कहानी
बच्चों के साथ खास पल
रियान पराग ने आखिर में बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिए और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई. वो संजू सैमसन की जगह फ्रेंचाइजी के नए कप्तान बने. कई बड़े नाम, जैसे स्वर्गीय शेन वॉर्न, शेन वॉटसन, राहुल द्रविड़, स्टीव स्मिथ और अजिंक्य रहाणे ने पिछले कुछ सालों में टीम को लीड किया है.
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines