हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: दूसरी खिताबी जीत के बाद खुशी से गदगद हुए RCB कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली को लेकर कही ये बड़ी बात 

Rajat Patidar Statement: आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार लगातार दूसरी खिताबी जीत के बाद काफी खुश नजर आए. उन्होंने मैच खत्म होने के बाद टीम के लिए बड़ा बयान दिया है तो वहीं साथ ही उन्होंने विराट कोहली और फैंस के लिए भी एक बड़ा बयान दिया है. आइए आपको भी बताते हैं उन्होंने क्या कुछ खास कहा.

विज्ञापन

Rajat Patidar Statement: आरसीबी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है. रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे साल आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. टीम के लिए विराट कोहली इस मैच में जीत के हीरो रहे. उन्होंने फाइनल के इस मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच को एकतरफा कर दिया. आरसीबी की टीम ने आईपीएल के इतिहास में कई कप्तानों के साथ खेली है लेकिन 17 सालों के इंतजार के बाद पाटीदार ने टीम को लगातार 2 खिताब दिला के बड़ा कारनामा किया है. इस शानदार जीत के बाद उन्होंने क्या कहा है. आइए आपको भी बताते हैं. 

रजत पाटीदार ने जीत के बाद क्या कहा?

अहमदाबाद के मैदान पर जीत हासिल करने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा, “मुझे बहुत अच्छा फील हो रहा है. पिछले साल की काफी सारे यादें हमारे पास थी लेकिन हमें वर्तमान में रहना होगा. प्लान साफ था, चेज करना आसान होगा. इस पूरे टूर्नामेंट में हमारे गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि आरसीबी की जीत मेरे साथ होगी. पिछेल साल काफी दबाव था लेकिन इस साल हम आत्मविश्वास से भरे हुए थे. इस पूरे टूर्नामेंट में दिनेश कार्तिक और विराट कोहली से मुझे कई सारे आइडियाज भी मिले.”

RCB फैन के लिए भी कही बड़ी बात

आरसीबी की टीम अब केवल एक फ्रेंचाइजी नहीं है. टीम के पास करोड़ों फैंस का साथ है. 17 साल तक टीम ने कोई भी खिताब नहीं जीता था लेकिन टीम का फैन बेस बिल्कुल भी कमजोर नहीं हो पाया. सोशल मीडिया से लेकर स्टेडियम तक में आरसीबी फैंस का दबदबा देखने को मिलता है. रजत पाटीदार भी फैंस की इस अहमियत को समझते हैं. इसी के चलते खिताब जीतने के बाद उन्होंने फैंस के लिए एक खास मैसेज बोला. उन्होंने कहा, “ये आपके लिए फिर से है. आरसीबी के फैन ईई सलानू कप नामदू”.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026 फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का नया लुक हुआ वायरल, ICC चेयरमैन के साथ स्टेडियम में आए नजर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola