Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में RCB की टीम का हिस्सा बनने के लिए श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा बहुत ज्यादा उत्साहित थे. तुषारा को बोर्ड ने सही समय पर एनओसी नहीं दी, तो वो बहुत ज्यादा नाराज हो गए थे. जिसके कारण ही उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर ही लीगल एक्शन ले लिया था. अब तुषारा ने इस मामले में यू-टर्न लेने का फैसला कर लिया है. बगावत बहुत ज्यादा भारी पड़ता देख उन्होंने अब माफी भी मांग ली है.
नुवान तुषारा को भारी पड़ी बोर्ड से बगावत
श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने जब नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने से मना किया, तो नुवान को लगा की उनके साथ गलत हो रहा है. जिसके कारण ही उन्होंने श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ कोर्ट केस दर्ज कराने का फैसला किया. श्रीलंकाई क्रिकेट ने जिला अदालत को बताया की आईपीएल 2026 में खेलने की अनुमति को लेकर दायर हुए केस पर आपत्ति जताई जाएगी. अदालत में बोर्ड ने साफ किया कि तुषारा फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे. जिसके कारण ही उन्हें एनओसी नहीं दिया गया था. तुषारा अब इस केस को वापस लेने की तैयारी में है. उनका मानना था कि गलतफहमी के कारण ऐसा हुआ. नुवान के अलावा मथीशा पथिराना को भी फिटनेस टेस्ट नहीं पास करने के कारण एनओसी नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में अब तक क्यों नहीं हो पाए शामिल?
तुषारा ने अब मांगी बोर्ड से माफी
कोर्ट में अब नुवान तुषारा के केस की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होने वाली है. हालांकि इससे पहले ही वो केस वापस ले लेंगे. इसके अलावा उन्होंने बोर्ड से भी अब माफी मांग की है. ईमेल लिखकर उन्होंने साफ किया की वो बस एनओसी नहीं मिलने की सही वजह जानना चाहते थे. अब वो इस मामले को खत्म करना चाहते हैं. नुवान ने अब तक श्रीलंका के लिए 30 टी-20 मैच खेला है. वहीं वो आईपीएल 2024 और 2025 में भी खेल चुके हैं. अच्छे प्रदर्शन के कारण ही उन्हें आरसीबी की टीम की रिटेन किया था.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में कमबैक को लेकर डेवाल्ड ब्रेविस ने दिया बड़ा बयान, जानकर खुश हो जाएंगे CSK फैंस
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines